Budaun woman love: दामाद के पिता पर आया सास का दिल, अब बदायूं से भी आई अलीगढ़ जैसी प्रेम कहानी
Budaun woman love: बदायूं जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों की मर्यादाओं को ही सवालों के घेरे में ला दिया है। यहां एक महिला को अपनी ही बेटी के ससुर से प्यार हो गया और दोनों ने घरवालों की परवाह किए बिना साथ जीने का फैसला कर लिया।
यह मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। जब महिला अचानक घर से गायब हुई तो परिवार वाले परेशान हो उठे। बाद में पता चला कि वह अपनी बेटी के ससुर के साथ चली गई है। अब दोनों परिवारों में तनाव और शर्मिंदगी का माहौल है।

पीड़ित पति ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों की तलाश की जा रही है।
बेटी की शादी के बाद शुरू हुआ मिलना-जुलना
जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी बदायूं शहर के एक मोहल्ले के युवक से की थी। शादी के बाद लड़की के ससुर का उनके घर आना-जाना होता रहता था। इसी बीच महिला और समधी के बीच बातचीत बढ़ने लगी।
किसी को अंदाजा तक नहीं था कि यह मुलाकातें कब प्यार में बदल गईं। दोनों घंटों मोबाइल पर बातचीत करते थे और धीरे-धीरे भावनाओं में बहकर मर्यादा की सीमाएं लांघ गए।
पति के बाहर जाते ही हुए फरार
बुधवार को महिला का पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। जब वह लौटकर घर आया तो उसकी पत्नी वहां नहीं थी। पहले तो उसे लगा कि वह पड़ोस या रिश्तेदारी में गई होगी, लेकिन काफी देर तक इंतजार के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो चिंता बढ़ गई।
इधर-उधर तलाश करने के बाद उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी बेटी के ससुर के साथ घर छोड़कर चली गई है। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत अपनी बेटी की ससुराल में फोन करके पता किया तो पता चला कि बेटी का ससुर भी वहां से गायब है।
परिवार की इज्जत को लगा झटका
जब पूरे मामले की जानकारी दोनों परिवारों को हुई तो जैसे भूचाल आ गया। न सिर्फ रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना से दोनों घरों की इज्जत दांव पर लग गई, बल्कि सामाजिक रूप से भी काफी नकारात्मक चर्चा शुरू हो गई।
समधी-समधन के भागने की खबर जैसे ही गांव और मोहल्ले में फैली, लोग इस रिश्ते को लेकर तमाम तरह की बातें करने लगे। पीड़ित परिवार ने मामले को सुलझाने के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
दातागंज कोतवाली प्रभारी गौर विश्वनोई ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोनों की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
सास और दामाद का प्रेम भी बना चर्चा का विषय
बदायूं की घटना को अलीगढ़ की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। अलीगढ़ में एक महिला को अपने ही दामाद से प्यार हो गया और दोनों घर से भाग गए थे। अलीगढ़ पुलिस ने जब जांच की तो सामने आया कि सास और दामाद लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे।












Click it and Unblock the Notifications