'अंगूर मिल जाए तो ठीक वरना अंगूर खट्टे हैं', 'INDIA' पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया कटाक्ष
BSP supremo Mayawati sarcasm on I.N.D.I.A: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मायावती ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। बसपा ना तो I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल होगी और ना ही एनडीए गठबंध में शामिल होगी। I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल होने की सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए बसपा सुप्रीमो ने इंडिया गठबंधन पर जमकर कटाक्ष किया।

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि 'I.N.D.I.A गठबंधन में अधिकतर गरीब विरोधी, जातिवादी, सांप्रदायिक पूंजीवादी नीतियों वाली पार्टियां शामिल हैं जिनकी नीतियों के खिलाफ बसपा लगातार संघर्ष कर रही है। इसलिए इनके साथ गठबंधन करने का सवाल ही नहीं पैदा होता है। इसलिए मीडिया से अपील है नो फेक न्यूज प्लीज़।'
मायावती ने कहा कि 'वैसे तो ये लोग (I.N.D.I.A) गठबंधन करने को तैयार हैं लेकिन ऐसा ना करने पर वो खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली कहावत के जैसे बसपा की भाजपा से मिलीभगत होने का आरोप लगाते हैं।'
विपक्षी दलों के सेक्युलरिज्म पर मायावती ने किया कटाक्ष
इसके साथ ही मायावती ने विपक्षी दलों के सेक्युलरिज्म पर निशाना साधते हुए कटाक्ष करते हुए कहा 'इनसे मिल जाएं तो सेक्युलर नहीं मिलें तो भाजपाई। ये सही नहीं हैं और ये वो उसी कहावत के जैसा है कि अंगूर मिल जाए तो ठीक नहीं तो अंगूर खट्टे हैं।'
नीतीश के बयान के बाद अटकलें लगाई जा रही थी
बता दें विपक्षी गठबंधन इंडिया 31 अगस्त को मुंबई में दो दिवसीय बैठक करने जा रहा है। इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि मुंबई में होने वाली अगली बैठक में इस गठबंधन में कुछ अन्य नई पार्टियां जुड़ सकती हैं। नीतीश के इस बयान के बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि मायावती की पार्टी बसपा इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकती है।
इंडिया गठबंधन में शामिल करना चाहती है कांग्रेस?
वहीं इसके अलावा कांग्रेस ने यूपी में बृजलाला खरारी को हटाकर जब अजय राय को अध्यक्ष बनाकर यूपी की कमान सौंपी थी तब माना जा रहा था कि कांग्रेस बसपा को इंडिया गठबंधन में शामिल करने के लिए ये प्लाटिंग कर रही है। वो खाबरी को हटा कर बसपा को सहज महसूस करवाना चाहती थी। हालांकि मायावती ने अब इन सभी अटकलों पर विरागम लगाते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया












Click it and Unblock the Notifications