मायावती ने हनुमानगढ़ का जिक्र कर कांग्रेस पर साधा निशाना, पूछा- वहां 50-50 लाख रुपए की देंगे मदद?

मायावती ने हनुमानगढ़ का जिक्र कर कांग्रेस पर साधा निशाना, पूछा- वहां 50-50 लाख रुपए की देंगे मदद?

लखनऊ, 10 अक्टूबर: राजस्थान के हनुमानगढ़ में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष व यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। मायावती ने रविवार 10 अक्टूबर को ट्वीट कर पूछा कि कांग्रेस हाईकमान हनुमानगढ़ में हुई घटना पर चुप क्यों? क्या छत्तीसगढ़ व पंजाब के सीएम वहां जाकर पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपए की मदद देंगे?

BSP supremo Mayawati criticizes Congress party by referring to Hanumangarh in Rajasthan

हनुमानगढ़ की घटना पर चुप क्यों है कांग्रेस हाईकमान: मायावती
राजस्थान के हनुमानगढ़ में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में बीएसपी सुप्रीम मायावती ने एक तीर से दो शिकार किए। एक तरफ तो मायावती ने राजस्था की गहलोत सरकार को घेरने की कोशिश की। तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को भी साधने की कोशिश की। दरअसल, मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा,

राजस्थान के हनुमानगढ़ में दलित की पीट-पीट कर की गई हत्या अति-दुःखद व निन्दनीय, लेकिन कांग्रेस हाईकमान चुप क्यों? क्या छत्तीसगढ़ व पंजाब के सीएम वहाँ जाकर पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये की मदद देंगे? बीएसपी जवाब चाहती है वरना दलितों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाना बन्द करें।

खुद इस्तीफा दे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा
वहीं, दूसरे ट्वीट में मायवती ने लखीमपुर खीरी की घटना का जिक्र करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी से इस्तीफा मांगा है। तो वहीं, तीसरे ट्वीट में जम्मू कश्मीर की घटना का जिक्र करते हुए मायावती ने लिखा,

यूपी के लखीमपुर खीरी जघन्य कांड में केन्द्रीय मंत्री के बेटे का नाम सुर्खियों में आना यह भाजपा सरकार की कार्यशैली पर अनेकों सवाल खड़े करता है। ऐसे में बीजेपी अपने मंत्री से खुद ही इस्तीफा ले तभी वहां पीड़ित किसानों को कुछ न्याय की उम्मीद हो सकती है। बीएसपी की यह मांग। इसके अलावा, जम्मू व कश्मीर में आए दिन वहां आतंकियों द्वारा की जा रही निर्दोष लोगों की हत्या अति-दुःखद व शर्मनाक। केन्द्र सरकार सख्त कदम उठाये, बीएसपी की यह मांग।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, राजस्थान के हनुमानगढ़ के पीलीबंगा इलाके के प्रेमपुरा गांव में कुछ दबंगों ने अनुसूचित जाति के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। प्राथमिक तौर पर इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक वहीं की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला को लगातार फोन कर रहा था। परिजनों ने कई बार इस पर आपत्ति जताई लेकिन शिकायत का उस पर कोई असर नहीं हुआ। इसी के चलते गुरुवार की शाम को खेत में ले जाकर निर्ममता पूर्वक कुछ लोगों ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+