'सबका साथ, सबका विकास व सवका विश्वास' को मायवती ने बताया भाजपा का जुमला, पूछा- कैसे करें विश्वास
'सबका साथ, सबका विकास व सवका विश्वास' को मायवती ने बताया भाजपा का जुमला, पूछा- कैसे करें विश्वास
लखनऊ, 07 नवंबर: 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने है, जिसमें अब कुछ ही महीनों का समय शेष बचा है। तो वहीं, चुनाव के मद्देनजर सियासी पारा चढ़ने लगा है और नेताओं का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला भी शुरू हो गया। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है।

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने रविवार को ट्वीट करके कहा, 'भाजपा का यह कहना कि 'सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास' आदि को लोग जुमला न मानकर इस पर कैसे विश्वास करें। जब देश के किसान 3 कृषि कानूनों की वापसी को लेकर लम्बे समय से तीव्र आन्दोलित एवं आक्रोशित भी हैं।' मायावती ने आगे कहा, 'केन्द्र सरकार ने तीन साल में पहली बार उत्पाद कर थोड़ा घटाकर लोगों को इस बार दिवाली पर कुछ राहत का तोहफा दिया है। उसी प्रकार दिवाली के बाद ही सही यदि तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस लेकर केन्द्र सरकार देश के किसानों को भी दिवाली का तोहफा दे देती है तो यह बेहतर ही होगा।'
इससे पहले सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी एक वीडियो ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोला। अखिलेश यादव ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि, '7 साल में पेट्रोल-डीज़ल के दाम 200% बढ़ाकर 10% घटानेवाली भाजपा सरकार का झूठा खेल जनता समझ गयी है। अब भाजपा सरकार का ये तर्क कहाँ गया कि पेट्रोल-डीज़ल के दाम पर उसका कोई नियंत्रण नहीं है। भाजपा सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम ज़ीरो भी कर दे तो भी जनता इन्हें चुनाव में ज़ीरो कर देगी।'












Click it and Unblock the Notifications