Mayawati Expels Nephew Akash Anand: इस वजह से आकाश आनन्द BSP से निष्कासित, जानिए मायावती ने क्यों उठाया ये कदम
Mayawati Expels Nephew Akash Anand: मायवती ने अपने भतीजे आकाश आनन्द BSP से निष्कासित कर दी है। पार्टी अध्यक्ष मायावती ने आकाश आनंद पार्टी के विरुद्ध गतिविधी में शामिल होने के आरोप के बाद कल पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था और आज आकाश आनंद को पार्टी से निकाल दिया है।

मायावती ने दी जानकारी
BSP प्रमुख मायावती ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि, 'बीएसपी की आल-इण्डिया की बैठक में कल श्री आकाश आनन्द को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर श्री अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी।'
'स्वार्थी, अहंकारी...'
उन्होंने आगे लिखा कि, 'आकाश ने जो अपनी लम्बी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी है वह उसके पछतावे व राजनीतिक मैच्युरिटी का नहीं बल्कि उसके ससुर के ही प्रभाव वाला ज्यादातर स्वार्थी, अहंकारी व गैर-मिशनरी है, जिससे बचने की सलाह मैं पार्टी के ऐसे सभी लोगों को देने के साथ दण्डित भी करती रही हूँ।'
'उनके ससुर की तरह ही...'
'अतः परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट के हित में तथा मान्यवर श्री कांशीराम जी की अनुशासन की परम्परा को निभाते हुए श्री आकाश आनन्द को, उनके ससुर की तरह, पार्टी व मूवमेन्ट के हित, में पार्टी से निष्कासित किया जाता है।'












Click it and Unblock the Notifications