नेत्रहीन से शादी करने से बहन ने किया इनकार, भाइयों ने प्रेमी पर चलाई आरी
मऊ। यूपी के मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र का कसारा गांव उस समय सुर्खियों में आ गया जब प्रेमी के उपर उसकी प्रेमिका के भाइयों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। लहूलुहान प्रेमी को उसके परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इन दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नही है। इस प्रेम कहानी की चर्चा पूरे इलाके में जोरों से है। प्रेमिका के भाइयों के हमले से पूरे इलाके में हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल हो गया है ।

बहन को भाइयों ने घर से निकाला
इस मामले पर प्रेमिका सरिता ने बताया कि उसके सगे भाई उसकी शादी एक अन्धे युवक से करना चाहते थे जिसका वह विरोध करने लगी तो उसके भाइयों ने घर से निकाल दिया। बताया कि उसके भाई और घरवाले उसके उपर आरोप लगा रहे थे कि गांव के ही रहने वाले शुभम चौहान से उसका प्रेम प्रंपच चल रहा है।
उसके भाइयों ने जब उसको घर से निकाल दिया तो वह शुभम के पास दिल्ली चली गयी। शुभम दिल्ली में नौकरी करता था। जब वह दिल्ली पहुंची तो उसके दोस्तों ने मिलकर उसकी शादी कोर्ट में 25 मई को करा दिया। दो दिन पहले वह अपने गांव दिल्ली से अपने प्रेमी पति के साथ वापस आयी तो आज उसके भाइयो ने उसके पति के ऊपर जानलेवा हमला धारदार हथियार से कर दिया।

शौच जाते समय हुआ जानलेवा हमला
बताया कि उसके पति और उनके भाई दोनों लोग सुबह में शौच के लिए गये हुए थे। उनके ऊपर उसके भाइयों ने आरी से हमला कर काट दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है और हालत गम्भीर बनी हुयी है। वहीं इलाज के बीच शुभम ने भी सरिता के भाइयो से हुए विवाद की आपबीती सुनाई।

एसपी ने बताया दोषियों की की जा रही तलाश
सरिता के भाइयों द्वारा उसके पति शुभम पर जानलेवा हमले के बाद पूरा प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। इस घटना के जानकारी के बाद मऊ के एसपी शिवाजी ने oneindia को बताया की इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर कर लिया गया है और उनकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। संबंधित थाने को भी कड़े निर्देश दिए गए है और जल्दी है इस मामले में दोषियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications