यूपी: जमीनी विवाद में चचेरे भाई ने भाभी को कुल्हाड़ी से काटा, भाई को मार दी गोली

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में जमीन विवाद के चलते चचेरे भाई ने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपनी भाभी पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई।

brother shot dead by brother in land dispute in agra

जानकारी के अनुसार, मामला आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गुबरेठा गांव का है। यहां जमीन के विवाद को लेकर सुंदर की कहासुनी दोपहर में उसी के चाचा के लड़के गणपत से हो गई। गुस्साए चचेरे भाई ने रात में सोते समय सुंदर और उसकी पत्नी नारायणी के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने सुंदर के सीने में गोली मार दी और उसकी पत्नी नारायणी पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया।

शोर सुनकर ग्रामीण भी अपने घर से बाहर निकल आए और स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला नारायणी और पति सुंदर को इलाज के लिए रेफर कर दिया। पति सुंदर ने रास्ते मे दम तोड़ दिया और पत्नी नारायणी को गंभीर अवस्था में आगरा रेफर किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+