यूपी: गैर समुदाय के युवक से की शादी, चचेरे भाई ने मार दी गोली

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाहाद में गैर समुदाय के लड़के से शादी करने से नाराज चचेरे भाई ने अपनी बहन को गोली मार दी। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल आरोप भाई अभी फरार है।

Brother murder his sister for marrying to an non-religious boy in Muradabad

युवती ने बताया कि वह मुरादाबाद के कुंदरकी थानाक्षेत्र की रहने वाली है। गांव में ही रहने वाले गैर समुदाय के युवक से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। वह दोनों शादी करना चाहते हैं। पांच मई को युवती अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी। परिजनों ने युवती के प्रेमी के खिलाफ कुंदरकी थाने में बेटी को अगवा करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। दो दिन बाद युवती वापस आ गई। पुलिस ने उसके 164 के बयान कराए तो युवती ने मजिस्ट्रेट के सामने प्रेमी के पक्ष में बयान दिया। युवती ने बताया कि उसके परिजन व चचेरा भाई शादी का विरोध कर रहे थे।

युवती दो दिन पहले कटघर के मछरिया गांव में रहने वाले अपने जीजा के घर आकर रहने लगी। आरोप है कि शुक्रावर को चचेरा भाई युवती के जीजा के घर पहुंच गया। उसने युवती को गोली मार दी। गोली युवती के बाएं हाथ में लगी। जीजा के परिजनों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी उसे धमकी देकर भाग गया। वारदात की सूचना कंट्रोल रूम में दी गई। एसएचओ कटघर संजय गर्ग ने बताया कि कटघर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवती को उसके परिजन निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए हैं। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+