यूपी: फोन पर लड़की को तंग करना आशिक को पड़ा महंगा, भाई ने स्कूल जाते समय मारी गोली

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में दीपावली के अवसर पर ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां एक बारहवीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक मृतक नीलेश एक लड़की से बात करने लिए लगातार उसके नंबर पर फोन कर तंग किया करता था। इस बात की जानकारी लड़की के भाई को जैसे ही हुई उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नीलेश को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

यूपी: फोन पर लड़की को तंग करना आशिक को पड़ा महंगा, भाई ने स्कूल जाते समय मारी गोली

सोमवार को अखंड नगर थाना क्षेत्र के बडौरा ख्वाजापुर निवासी मृतक नीलेश यादव पुत्र चंद्रजीत यादव उत्कर्ष इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए जा रहा था। तभी लड़की के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नीलेश को गोली मार दी। नीलेश के परिजनों की तहरीर पर आलोक सिंह व रोहित सिंह समेत एक अज्ञात के खिलाफ अखंड नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यूपी: फोन पर लड़की को तंग करना आशिक को पड़ा महंगा, भाई ने स्कूल जाते समय मारी गोली

इस मामले पर एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि मृतक आए दिन लड़की से फोन पर बात करता था। यही बात लड़की के भाई को नागवार गुजरी, जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। सभी तथ्यों की जानकारी जुटा कर आरोपियों की तलाशी की जा रही है। फिलहाल अभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+