बहन से हुई नोक-झोंक तो साले ने दबा दिया ट्रिगर, जीजा की मौके पर ही मौत
सुल्तानपुर। पति के साथ हुई आपसी नोक-झोंक को देख बहन का एक भाई इतना आग-बबूला हो गया कि उसने ट्रिगर दबाकर बहन को विधवा कर दिया। अचानक फायरिंग कर देने की इस घटना में पति की मौत हुई तो भीड़ ने गुस्से में पीहर पक्ष पर धावा बोल दिया। गुस्साई भीड़ ने घटना स्थल पर एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस के हत्थे 3 आरोपी चढ़े।

साले के हाथों जीजा की हुई दर्दनाक मौत
संवाद सूत्रों के अनुसार, कुड़वार थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी रवींद्र ने अपने बेटे श्रीकांत मिश्र की शादी कुड़वार थाना क्षेत्र के जुड़ापट्टी गांव में की थी। गुरुवार को श्रीकांत मिश्र का अपनी पत्नी से कुछ विवाद हुआ, जिस पर ससुराल पक्ष के कई लोग श्रीकांत के घर पहुंचे। सुसराल पहुंचते ही दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई, इसी बीच किसी ने जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद रिश्ते में साले लगने वाले एक व्यक्ति ने अपने जीजा श्रीकांत पर गोलियों की बौछार कर दी। इस वारदात में श्रीकांत की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं इस घटना में मृतक का ससुर भी घायल हो गया। जिसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।

एसपी बोले- तीनों को पकड़ लिया गया है
पति के मरने की सूचना पुलिस तक पहुंची तो कुड़वार पुलिस फौरन वहां आ गई। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं। गोली मारने वाला साला बताया जा रहा है, फिलहाल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications