Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: धोखेबाज ब्वॉयफ्रेंड कर रहा था दूसरी लड़की से शादी, गर्लफ्रेंड ने पहुंचकर गले में डाल दी माला

दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ हाथ में जयमाला लेकर बढ़ रही थी कि तभी एक युवती पुलिस के साथ आ धमकी। उसने दुल्हन के हाथ से जयमाला छीनकर दूल्हे के गले में डाल दिया।

कानपुर। सज-धज घोड़े पर सवार होकर दूल्हा सात फेरे लेने के लिए गेस्टहाउस पहुंचा। यहां लड़की पक्षवालों ने बरातियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। रस्म अदायगी के बाद जयमाले का कार्यक्रम चल रहा था। दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ हाथ में जयमाला लेकर बढ़ रही थी कि तभी एक युवती पुलिस के साथ आ धमकी। उसने दुल्हन के हाथ से जयमाला छीनकर दूल्हे के गले में डाल दिया। इस दौरान सब लोग एक-दूसरे की तरफ देखने लगे, डीजे बंद होने के साथ ही नाच गा रहे युवाओं के पैर थम गए। युवती ने पूरी घटना की जानकारी दुल्हन के पिता को बताई। पुलिस दूल्हे और उसके परिवार को थाने ले गई। जहां थाने में दोनों पक्षों में पंचायत होती रही और आखिरकार शादी रोक दी गई।

Boyfriend was marrying to another girl, girlfriend reached and tells the truth in kanpur

शादी समारोह में पहुंची प्रेमिका

बर्रा थानाक्षेत्र के कर्रही निवासी प्रेम नरायण के बड़े बेटे की शादी यहीं के रहने वाले एक कारोबारी की बेटी के साथ गुरुवार को थी। लड़की पक्षवालों ने मुखिया गेस्टहाउस में विवाह समरोह का कार्यक्रम रखा था। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थीं। दुल्हन भी सज-धज के आ चुकी थी, वहीं दूल्हा भी फेरे लेने के लिए बारात लेकर आ गया। बारात पहुंचने के बाद द्वार पूजा की रस्म अदा की गई। इसके बाद जयमाल के स्टेज पर दूल्हा बैठा ही था कि दूल्हे की प्रेमिमा पुलिस के साथ पहुंच गई और दुल्हन के हाथों से जयमाला छीनकर प्रेमी को पहना दिया। जिसके चलते हड़कंप मच गया। लड़की के पिता ने इस पर ऐतराज किया तो युवती ने दूल्हे का पूरा राज खोल दिया। इस दौरान दूल्हे के दोस्तों ने युवती को पीटने की भी कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया और सभी को थाने ले गई।

दो साल से चल रहा है प्रेम-प्रसंग

युवती ने बताया कि प्रशांत दादा नगर स्थित एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है, उसी में मैं भी जॉब करती हूं। दो साल पहले प्रशांत से मेरी मुलाकात हुई और हम दोनों दोस्त बन गए। प्रशांत ने एकदिन फोन कर अपने दिल की बात बयां कर दी, मैंने भी प्यार का इजहार कर दिया। इसके बाद वो मुझे घर से लेने और छोड़ने जाता। मैं घरवालों से नजर बचाकर कई बार घूमने के लिए शिमला और ऊटी भी गई। प्रशांत भी मुझे बहुत प्यार करता था और उसने मेरे साथ विवाह का प्रस्ताव रखा। हमने एक साल पहले परिजनों को बिना बताए मंदिर पर जाकर सात फेरे ले लिए। इसके बाद मैंने प्रशांत से कहा कि वो मेरे परिजनों से मिलकर बात करें। प्रशांत ने मेरे पिता से बात की जिस पर वो राजी नहीं हुए। इसी के बाद प्रशांत ने मुझ से दूरियां बना लीं और चुपचाप शादी कर रहा था।

दो-दो लड़कियों की जिंदगी करने जा रहा था बर्बाद

युवती ने कहा प्रशांत मेरे साथ विवाह करने के बाद, दूसरी शादी करने जा रहा था। मुझे पता चला कि प्रशांत की शादी है तो मैंने 1090 पर सूचना दी। उन्होंने मुझे बर्रा थाने जाने को कहा, मैं 2 बार थाने आई लेकिन मेरी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद फिर मैंने 1090 पर फोन किया तब पुलिस आई और ये शादी रुकवा दी है। मैं चाहती हूं कि इन्होंने मेरी जिन्दगी बर्बाद की है, तो ये मेरे साथ ही रहें। मैं किसी भी हाल में प्रशांत को दूसरी लड़की की जिंदगी बर्बाद नहीं करने दूंगी। युवती ने बताया कि प्रशांत ने मेरे साथ शरीरिक संबंध भी बनाए। मंदिर में विवाह के दौरान मेरी प्रशांत के साथ फोटो भी है। थाने में प्रेमिका और प्रेमी के परिजनों के अलावा लड़की पक्ष के लोग मौजूद थे। प्रशांत के पिता ने लड़की के पिता को शादी के दौरान खर्च के रुपए वापस कर दिए।

प्रेमिका के परिजन शादी के लिए नहीं तैयार

प्रशांत ने बताया, 'दो साल पहले मेरी दोस्ती युवती से हुई थी। मैंने युवती के परिजनों से शादी के लिए एक साल पहले बात की थी लेकिन उसके पैरेंट्स ने मना करा दिया। इसके बाद भी मैं शादी के लिए प्रयास करता रहा लेकिन बात नहीं बन पाई। इस दौरान घर वालों ने मेरी शादी पक्की कर दी। लड़की के पापा तैयार नहीं हुए तो मैने भी हां बोल दिया। अब हमने लड़की से मिलना-जुलना कम कर दिया। गुरुवार को मेरी शादी थी, इसकी जानकारी उसे नहीं थी। पता नहीं ये सब कैसे पता चल गया, जो पुलिस के साथ आ धमकी। वहीं सीओ गोविंद नगर जनार्दन दुबे ने कहा, लड़के पक्ष की तरफ से लड़की पक्ष का जो भी खर्च हुआ है, उसका मुआवजा दिलवा दिया गया है। वहीं लड़के की महिला मित्र की तहरीर पर लड़के पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+