प्रेमी ने किया शादी से इनकार तो उसकी चौखट पर सिर पीटने लगी प्रेमिका

पीड़ित मां का कहना है कि आरोपी उनकी बेटी को अपने घर कटरा ले आया और वहां उसे लगभग एक महीने तक पत्नी बनाकर रखा।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में प्रेमिका को धोखा देना एक प्रेमी को काफी भारी पड़ गया। शादी करने से इनकार करने पर प्रेमिका अपनी मां और मौसी के साथ प्रेमी के घर आ धमकी और हंगामा काटने लगी। इस दौरान प्रेमी के घर के बाहर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। प्रेमिका का कहना है कि उसका पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है, मेरी दूसरी जगह शादी लगी थी लेकिन प्रेमी ने शादी का झांसा देकर वहां से शादी तुड़वा दी। अब प्रेमी भी शादी करने से इनकार कर रहा है। वहीं प्रेमिका की मां का कहना है कि वो अब अपनी बेटी को वापस घर लेकर नहीं जाएंगी। फिलहाल सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने प्रेमिका को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन प्रेमिका किसी की बात मानने को राजी नहीं है।

दुकान में ही घिर गया आरोपी

दुकान में ही घिर गया आरोपी

मामला थाना कटरा के कस्बे का है, जहां जब एक पीलीभीत की युवती ने अपनी मां और मौसी के साथ हार्डवेयर की दूकान पर बैठे युवक को घेर कर दुकान पर ही हंगामा काटना शुरू कर दिया और घर चलने की जिद पर अड़ गई। दुकान पर हंगामा देख कर आसपास भीड़ जमा हो गई। तभी दुकान पर बैठा प्रेमी मौका देखकर फरार हो गया। तब प्रेमिका भी अपनी मां और मौसी के साथ दुकान पर ही डेरा जमाकर बैठ गई। कुछ देर इंतजार करने के बाद प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंची और प्रेमी के साथ शादी करने उसके साथ रहने की जिद करने लगी।

'लगभग एक महीने तक पत्नी बनाकर रखा'

'लगभग एक महीने तक पत्नी बनाकर रखा'

प्रेमी के परिवार वालों के विरोध के बाद प्रेमिका ने दरवाजे पर जमकर हंगामा काटा और प्रेमी के दरवाजे पर ही धरने पर बैठ गई। इस दौरान प्रेमी के परिवार वाले घर में ताला डालकर फरार हो गए। प्रेमिका की मां ने बताया की वो पीलीभीत के रहने वाले हैं और उनकी बेटी और दुकान मालिक के बेटे में लगभग पांच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा कर उसकी तीन महीने में ही शादी तुड़वा दी और फिर उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद फिर परिजनों ने उसका विवाह तय किया लेकिन बाद में भी उसने रिश्ता तुड़वा दिया और उनकी बेटी को अपने घर कटरा ले आया और वहां उसे लगभग एक महीने तक पत्नी बनाकर रखा।

भाग आया धोखा देकर, अब शादी से इनकार

भाग आया धोखा देकर, अब शादी से इनकार

पीड़ित परिवारवालों ने बताया कि इसके बाद वो उनकी लड़की को धोखा देकर भाग आया। उधर प्रेम में पागल हो चुकी प्रेमिका के हंगामे के चलते बाजार में भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका और उसके परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन प्रेमिका धरना देकर बैठ गई। वहीं उसने बताया कि उसका प्रेमी उसे जब तक कुबूल नहीं करेगा तब तक वो वहीं बैठी रहेगी। फिलहाल मौका देखकर प्रेमी फरार हो गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की बात कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+