'भौकाल और भय सिर्फ कानून का चलेगा!', Akshay Kumar को पसंद आया यूपी पुलिस का ये अंदाज
लखनऊ, 27 फरवरी: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'बच्चन पांडे' को 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। रिलीज से पहले फिल्म का ट्रेलर सामने आ गया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है। 'बच्चन पांडे' फिल्म में अक्षय कुमार गैंगस्टर बने है और उनका खूंखार लुक भी देखने लायक है। तो वहीं, अक्षय कुमार की इस फिल्म का फीवर अब यूपी पुलिस पर भी चढ़ गया है।

अक्षय कुमार ने की यूपी पुलिस की तारीफ
यूपी पुलिस ने बच्चन पांडे के ट्रेलर के डायलॉग्स का इस्तेमाल करते हुए फिल्मी अंदाज में रियल लाइफ क्रिमिनल्स पर बेस्ड एक वीडियो शेयर किया है। यूपी पुलिस ने जिस शानदार और फिल्मी अंदाज में रील लाइफ से इंस्पायर होकर रियल लाइफ अपराधियों और घटनाओं को पेश किया है, उसकी तारीफ अक्षय कुमार (बच्चन पांडे) ने वीडियो तो अपने ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट करते हुए की है।
यूपी पुलिस ने ट्वीट किया वीडियो
दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस ने 25 फरवरी को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'बच्चन पांडे' फिल्म के ट्रेलर की तर्ज पर #Armslengthfromcrime के लिए एक वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में प्रदेश की तमाम घटनाओं का जिक्र किया गया है। इसे शेयर कर यूपी पुलिस ने कैप्शन में लिखा 'भाई हो या गॉडफादर, भौकाल और भय सिर्फ कानून का चलेगा'।

वीडियो में किया है यूपी की घटनाओं का जिक्र
वीडियो की शुरुआत बच्चन पांडे फिल्म में अक्षय कुमार के एक दमदार डायलॉग के साथ होती है, जिसमें अक्षय कहते हैं- 'भौकाल बनाए रखने के लिए भय बनाए रखना बहुत जरूरी है'। वीडियो में यूपी पुलिस ने फिल्मी अंदाज में बताया है कि उन्होंने 8 जनवरी 2022 से 22 जनवरी 2022 तक देश के अलग-अलग जिलों में किन-किन अपराधों का पर्दाफाश किया है। वहीं, आज अक्षय ने वीडियो को रीट्वीट करते हुए यूपी पुलिस की तारीफ की है।
अक्षय कुमार ने की यूपी पुलिस की तारीफ
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने यूपी पुलिस की क्रिएटिविटी और शानदार आइडिया की तारीफ की हैं। अक्षय कुमार ने लिखा, 'क्या बात, ये तो सच है कि कानून आगे, बाकी सब पीछे! यूपी पुलिस आपकी क्रिएटिविटी को सलाम। आशा है कि आप हमारी क्रिएटिविटी को बड़े पर्दे पर पसंद करेंगे और बच्चन पांडे फिल्म देखेंगे।'

'बच्चन पांडे' फिल्म में गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे अक्षय कुमार
अक्षय फिल्म 'बच्चन पांडे' फिल्म में एक गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय का खूंखार लुक भी चर्चा में बना हुआ है। जैकलीन फर्नांडिस इस फिल्म में भी ग्लैमर का तड़का लगाएंगी। जैकलीन, बच्चन पांडे की गर्लफ्रेंड सोफी का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर से साफ है कि ये फिल्म कॉमेडी के साथ-साथ काफी खून खराबे से भरी भी होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications