यूपी: कन्नौज में अर्धनग्न हालत में मिला युवती का शव, परिजनों ने जताई रेप की आशंका

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में अर्धनग्न हालत में एक युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर एसपी व सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के मुताबिक मृतका एक दिन पहले घर से अचानक लापता हो गई थी। फिलहाल पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Body of 25-year-old woman found in Kali river in Kannauj

जानकारी के अनुसार, कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में बल्लूपुरवा गांव निवासी मृतका की पहचान गंगारानी के रूप में हुई है, जो मंगलवार की सुबह घर से लापता हो गई थी। युवती के लापता होने की सूचना मृतका के भाई ने पुलिस में भी दी थी, लेकिन पुलिस युवती को ढूंढने में नाकाम रही और बुधवार सुबह लापता युवती की लाश काली नदी के किनारे अर्धनग्न हालत में बरामद की गई। शव मिलने की सूचना पर एसपी राठौर किरीट कुमार, सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शप को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Body of 25-year-old woman found in Kali river in Kannauj

एसपी किरीट राठौड़ ने बताया कि एक युवत की शव मिला है। घटनास्थल की जांच की जा रही है। फिलहला शव की हालत देखकर दुष्कर्म की बात से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि एसपी ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सारी बातें क्लियर होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+