Blue Drum Terror: 'टुकड़े-टुकड़े कर ड्रम में दफना दूंगी', JE पति को पत्नी ने मुस्कान पार्ट-2 बनने की दी धमकी!
Blue Drum Terror: मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड (Meerut Saurabh Rajput Murder Case) ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हत्याकांड के बाद से ही, पतियों में नीले ड्रम का खौफ एक के बाद एक सामने आना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में, गोंडा में जल निगम में तैनात जूनियर इंजीनियर (JE) धर्मेंद्र कुशवाहा ने अपनी पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि पत्नी ने उन्हें ड्रम में डालकर खत्म करने की धमकी दी, ठीक वैसे ही जैसे मुस्कान ने अपने पति सौरभ का कत्ल किया था। JE ने नगर कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और सुरक्षा की मांग की है। इस मामले से संबंधित उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Muskan Rastogi Part-2: मुस्कान बनने की राह पर जेई की पत्नी ?
JE धर्मेंद्र कुशवाहा ने तहरीर में बताया कि 2016 में उन्होंने प्रेम विवाह किया था और उनकी तीन साल की बेटी है। धर्मेंद्र का आरोप है कि पत्नी के किसी और से संबंध हैं, और जब उन्होंने इस बारे में सवाल किया तो, पत्नी ने मारपीट की और धमकी दी कि तुम्हें भी ड्रम में डाल दूंगी। धर्मेंद्र के मुताबिक, पत्नी ने अपने नाम पर तीन टैक्सियां भी खरीदवाईं और अब उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश कर रही है।
पत्नी जेई की पत्नी ने क्या कहा?
वहीं, जेई की पत्नी ने पति के आरोपों को गलत बताया और उल्टा उन पर ही एक युवती से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पति 8 महीने से घर से अलग रह रहे हैं और अब झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसा रहे हैं।
जेई की पत्नी का दावा है कि उनके घर में CCTV कैमरे लगे हैं और वायरल किया जा रहा फुटेज बहुत पुराना है। उन्होंने यह भी कहा कि विवाद के दौरान उन्होंने सिर्फ बचाव में पति को वाइपर से मारा था।
क्या है पुलिस का कहना?
नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि यह पति-पत्नी का आपसी विवाद है और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। मामले में दोनों पक्षों से तहरीर ली गई है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Meerut Muskan Case: क्या है मेरठ का मुस्कान केस?
यह मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके का है, जहां मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव के 15 टुकड़े कर एक ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया गया था।
हत्या के बाद मुस्कान और साहिल हिमाचल प्रदेश घूमने चले गए, लेकिन बाद में जब पुलिस ने जांच की तो मुस्कान की मां ने ही बेटी के खिलाफ गवाही दी।
मेरठ के बाद अब गोंडा में भी इसी तरह की घटना सामने आ रही है, जहां एक JE पति ने अपनी पत्नी पर 'मुस्कान पार्ट-2' बनने की धमकी देने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस इस मामले में पूरी जांच के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications