इलाहाबाद: अमोनिया गैस टैंक फटने से एक की मौत, दर्जनों बेहोश

गैस रिसाव से राहत और बचाव के लिए इफ्को फूलपुर के एक्सपर्ट्स टीम को बुलाया गया। जिसके बाद हालात नियंत्रित किया जा सका। गैस के प्रभाव को नियंत्रित करने में इफ्को टीम अभी भी जुटी हुई है।

इलाहाबाद। सहसों इलाके के शिवा कोल्ड स्टोरेज में लगा अमोनिया गैस का टैंक फट जाने से भीषण हादसा हो गया है। जिसमें ऑपरेटर दिनेश मिश्र (30) पुत्र रामसूरत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो सुरक्षा गार्ड समेत दो दर्जन लोग बेहोश हो गए। हादसे में सैकड़ों लोग गैस की हल्की चपेट में आने से सिर दर्द और उल्टी के चलते अस्पताल पहुंचाए गए हैं। बेहोश हुए लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इलाहाबाद: अमोनिया गैस टैंक फटने से एक की मौत, दर्जनों बेहोश

पाइप फटने से हुआ हादसा

सहसों में शिवपूजन केसरवानी का शिवा नाम से कोल्ड स्टोर है। यहां लगे अमोनिया गैस के टैंक का रूटीन निरीक्षण ऑपरेटर शिवमूरत कर रहा था। टैंक की पाइप को देखने के दौरान वह रिसाव करने लगी और जब तक शिवमूरत कुछ समझता टैंक फट गया। आवाज के साथ तेज दुर्गंध से हड़कंप मच गया। स्टोर में मौजूद सैकड़ों लोग जान बचाकर भागने लगे लेकिन काम कर रहे कुछ मजदूर गैस की चपेट में आ गए। लगभग दो दर्जन लोग स्टोर में ही बेहोश होकर गिर पड़े जबकि लगभग 100 लोग हल्की गैस की चपेट में आने से सिर दर्द, उल्टी और पेट दर्द की चपेट में हैं।

इलाहाबाद: अमोनिया गैस टैंक फटने से एक की मौत, दर्जनों बेहोश

एक्सपर्ट्स टीम ने नियंत्रित किए हालात

स्टोर में ऑपरेटर शिवमूरत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वहां मौजूद एक दर्जन मजदूर बेहोश हो गए। घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई तो तत्काल टीमें भी पहुंचने लगी। गैस रिसाव से राहत और बचाव के लिए इफ्को फूलपुर के एक्सपर्ट्स टीम को बुलाया गया। जिसके बाद हालात नियंत्रित किया जा सका। गैस के प्रभाव को नियंत्रित करने में इफ्को टीम अभी भी जुटी हुई है। केमिकल प्रोटेक्शन और ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ टैंक के आसपास का एरिया फिलहाल सील कर दिया गया है। लोगों को सावधान रहने और बचाव के तरीके भी बताए जा रहे हैं।

हालांकि कोल्ड स्टोरेज से बस्ती की दूरी लगभग 200 मीटर है बावजूद इसके तेज दुर्गंध बस्ती तक पहुंची और लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। घटना की सूचना के बाद लोगों ने हंगामा किया तो पुलिस ने समझा-बुझाकर सभी को शांत करा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+