राकेश टिकैत ने सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- 'हमें जबरन हटाया तो सरकारी दफ्तरों को बना देंगे गल्ला मंडी'
नोएडा, 31 अक्टूबर: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत इस वक्त किसान आंदोलन का प्रमुख चेहरा है। राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को एक बार फिर चेतावनी दी है। ये चेतावनी उन्होंने गाजीपुर बॉर्डर से किसानों के टैंट हटाए जाने को दी है। टिकैत ने कहा, 'प्रशासन जेसीबी की मदद से यहां लगे टैंट को उखाड़ने की कोशिश कर रहा है। अगर प्रशासन यहां से टैंट उखाड़ेगा तो किसान सरकारी दफ्तरों के बाहर टैंट लगा देंगे।'
Recommended Video

इतना ही नहीं, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, 'वे देश भर में सरकारी दफ्तरों को गल्ला मंडी बना देंगे।' दरअसल, दो दिन पहले गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस और किसानों की ओर से रास्ता खोल दिया गया था। पुलिस ने जहां अपने बैरिकेड और कटीले तार हटाकर रास्ता साफ कराया तो वहीं किसानों ने भी अपने टेंट हटा दिए हैं। रास्ता खुलने के साथ ही राकेश टिकैत का बयान आया है। उन्होंने कहा, 'पीएम ने कहा था कि किसान कहीं भी फसल बेच सकते हैं। अगर सड़कें खुली रहीं तो हम अपनी फसल बेचने के लिए संसद भी जाएंगे। पहले हमारे ट्रैक्टर दिल्ली जाएंगे।'
राकेश टिकैत ट्वीट करते हुए कहा था कि ललितपुर में एक और किसान रघुवीर पटेल ने खाद न मिलने से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। केंद्र व राज्य सरकार किसानों को आत्महत्या के अंधे कुएं में धकेल रही है। सरकार हठधर्मिता छोड़े, वरना संघर्ष और तेज होगा। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में किसान इस सरकार को ताकत का एहसास करा देंगे। सरकार कोई गलतफहमी में न रहे। कृषि कानूनों की वापसी से कम किसी भी समझौते पर आंदोलन खत्म होने वाला नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications