महिला विधायक गिरफ्तारी की करने लगीं जिद, समर्थकों संग दिया धरना

लौट रही मोहम्दाबाद की विधायक अलका राय ने अपनी गाड़ी रुकवाकर तत्काल थानाध्यक्ष को उस अपराधी को पकड़ने के लिए बोला लेकिन थानाध्यक्ष ने उस अपराधी को पकड़ने की बजाए वहां से जाने दिया।

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार अभी कुछ ही दिन पहले प्रदेश में 450 अपराधियों का एनकाउंटर करने की बात कहकर कानून व्यवस्था बड़ी-बड़ी बात कर रही थी लेकिन इनकी बातों में कितना दम है, एक महिला विधायक ने खोलकर रख दिया है। गाजीपुर के थाना नोनहरा के अटवा मोड़ पुलिस चौकी जो गाजीपुर बलिया मुख्य मार्ग पर है और गाजीपुर के मोहम्दाबाद विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां पर थाना नोनहरा के थाना क्षेत्र केपी सिंह और करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के नामी अपराधी अमित राय हाइवे पर आपस में बातचीत कर रहे थे और किसी घटना को अंजाम देने की योजना में थे। वहीं किसी कार्यक्रम से लौट रही मोहम्दाबाद की विधायक अलका राय ने अपनी गाड़ी रुकवाकर तत्काल थानाध्यक्ष को उस अपराधी को पकड़ने के लिए बोला लेकिन थानाध्यक्ष ने उस अपराधी को पकड़ने की बजाए वहां से जाने दिया। विधायक ये सब देखकर आग बबूला हो गईं और वो वहीं पुलिस चौकी में अपने लोगों के साथ धरने पर बैठ गईं।

https://hindi.oneindia.com/news/uttar-pradesh/vijay-mishra-left-bjp-congress-give-him-ticket-mayor-up-municipal-election-2017-430859.html

अपराधी की गिरफ्तारी और थानाध्यक्ष को सस्पेंड करने की मांग पर अड़ी

विधायक अलका राय के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर अमित राय, ग्राम जोगा मुसाहिब थाना करीमुद्दीनपुर का रहने वाला है और आसपास के दर्जनों गांवों को अपने आतंक से परेशान किए हुए है। वो बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी का बेहद करीबी भी है। इस पूरे मामले की जानकारी के बाद तत्काल सीओ कासिमाबाद और एसपी ग्रामीण चंद्र प्रकाश शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने विधायक से पूरे मामले को समझा और उनसे धरना समाप्त करने की गुजारिश की लेकिन विधायक तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी हुई थीं। यही नहीं उनके समर्थक भी पुलिस चौकी में डटे रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+