VIDEO: मुस्लिम लड़के के इश्क में हिंदू लड़की, भाजपा की नेता ने जड़े तड़ातड़ तमाचे

बुधवार शाम को लोगों ने दोनों को एक दुकान में साथ बैठे पकड़ लिया। उसके बाद उन्होंने बीजेपी महिला मोर्चा और पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची संगीता वार्ष्णेय ने लड़की को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया।

अलीगढ़। अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े को हिंदूवादी संगठन के लोगों ने पकड़ लिया। दोनों अलग-अलग समुदाय के थे। लड़के की उम्र और लड़की की उम्र में भी काफी अंतर था। इसके बाद सूचना पर बीजेपी महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष संगीता वार्ष्णेय सहित अन्य लोग आ गए। पुलिस को भी सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले आई जबकि लड़की को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इसी दौरान बीजेपी महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष ने लड़की को तमाचे भी मारे जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

 BJP Woman leader beat girl for love jihad in Aligarh

मामला नौरंगाबाद क्षेत्र का है जहां एक युवक को एक लड़की के साथ अक्सर देखा जा रहा था। वहीं बुधवार शाम को लोगों ने दोनों को एक दुकान में साथ बैठे पकड़ लिया। उसके बाद उन्होंने बीजेपी महिला मोर्चा और पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची बीजेपी महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष संगीता ने लड़की से जानकारी कर उसके परिजनों को सूचित किया। संगीता ने काफी देर तक लड़की को समझाने की कोशिश की। मामले की जानकारी मिलते ही लड़की के परिजन भी वहां आ गए। लड़की लड़के को अपना प्रेमी बता रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+