BJP प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे गृहजनपद, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, तो शिक्षामित्रों का चक्का जाम
वाराणसी। बीजेपी के नये प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय बुधवार को अपने गृहजनपद वाराणसी पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके आने से पहले ही बाबतपुर हवाई अड्डे पर भारी संख्या में कार्यकर्ता जमा हो गए थे। बाबतपुर हवाई अड्डे से निकलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय का काफिला शहर की ओर निकला। सड़क पर जगह-जगह खड़े बीजेपी कार्यकर्ता बड़े उत्साह के साथ नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर रहे थे। तो वहीं हजारो की संख्या में शिक्षामित्र प्रदेश अध्यक्ष से मिलने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन जैसे ही बीजेपी के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष का काफिला शिवपुर पहुंचा तो पुलिस ने शिक्षामित्रों को पीछे ढकेलते हुए उनके काफिले को आगे बढ़वा दिया जिसके बाद नाराज शिक्षामित्र वहीं धरने पर बैठ गए और हवाई अड्डे से शहर की ओर आने वाले मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया।

निकाय चुनाव पर होगी पैनी नजर
मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में डा.महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि हम सभी लोगों के लिए निकाय चुनाव पहली चुनौती है। पार्टी के नेता से लेकर कार्यकर्ता सभी एक साथ है इसलिए हम लोगों को विश्वास है कि बीजेपी निकाय चुनाव में भी विजय हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि संसदीय चुनाव 2014 और यूपी चुनाव 2017 में जिस तरह से बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है उसी तरह से पार्टी संसदीय चुनाव 2019 भी जीतेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने संसदीय चुनाव 2019 में 350 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है और हमें विश्वास है कि यह लक्ष्य पूरा होगा। यूपी की सारी संसदीय सीटों पर बीजेपी का कब्जा होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में किसी बात को लेकर नाराजगी नहीं है। सभी लोग साथ मिल कर पार्टी को जीताने का कार्य कर रहे हैं।

10,000 रुपये मानदेय का विरोध कर रहे थे शिक्षामित्र
दरसअल योगी सरकार ने शिक्षामित्रों को 3500 के बदले 10,000 रुपये मानदेय के तौर पर देने की घोषणा की है। इसके बाद से ही पूरे उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्र इन का विरोध कर रहे हैं इसी कड़ी में आज जब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के अपने गृहजनपद आने की घोषणा हुई तो हजारो की संख्या में शिक्षामित्र शिवपुर बाजार में इकट्ठा होकर उनसे मिलने के खड़े थे। शिक्षामित्रों का आरोप हैं की स्थानीय पुलिस ने उनसे कहा था कि वो महेंद्र नाथ पांडेय से उन्हें मिलवा देंगे लेकिन जब उनका काफिला आया तो पुलिस ने इनको पीछे धकेलना शुरू कर दिया। नाराज शिक्षामित्रों ने वहीं चक्का जाम कर दिया। इस चक्का जाम के दौरान कई प्रदर्शन करने वाले शिक्षामित्र बेहोश हो गए उन्हें स्थानीय अस्पलात में भर्ती कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications