कांग्रेस, सपा, बसपा साथ आ जाए तो भी भाजपा की जीत तय- केशव प्रसाद
उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने को लेकर भाजपा पूरी तरह से आश्वस्त, प्रदेश अध्यक्ष बोले सपा, बसपा और कांग्रेस साथ भी आ जाए तो भी भाजपा की जीत तय
मेरठ। यूपी भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत को लेकर काफी आश्वस्त हैं। उनका कहना है कि सपा, बसपा और कांग्रेस अगर एक साथ भी आ जाएं तो भी भाजपा की जीत को कोई रोक नहीं सकता है।
युवा सम्मेलन में बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि लोग भाजपा का समर्थन कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों की तारीफ कर रहे हैं, ऐसे में लोग भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दे रहे हैं।
दलों के दलदल में फंसा यूपी का दलित, हर किसी की चील-कौवों सी नजर
लोग सपा-बसपा से त्रस्त
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि उन्होंने युवाओं को धोखा दिया है, इसके लिए नौजवान उन्हें माफ नहीं करेंगे। प्रदेश के नौजवान अब सपा और बसपा से त्रस्त आ चुके हैं और वह प्रदेश में बदलाव चाहते हैं।
यूपी के लोग हमारा समर्थन कर रहे
2014 के लोकसभा चुनाव के परिणामों का हवाला देते हुए मौर्या ने कहा कि लोग जानते हैं कि कैसे यूपी के लोगों ने हमारा समर्थन किया और आजादी के बाद पहली बार ऐसी सरकार बनी जो गांव, गरीब और किसानों के लिए काम कर रही है।
मायावती बौखला गई हैं
नोटबंदी के बारे में बोलते हुए मौर्या ने कहा कि हालांकि इस फैसले से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं लेकिन देश की जनता सरकार का समर्थन कर रही है। उन्होंने बसपा सुप्रीमों मायावती पर हमला बोलते हुए कहा कि लोगों का पैसा लूटकर वह दौलत की बेटी बन गई हैं और जब पीएम कालाधन के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं तो वह बुरी तरह से बौखला गई हैं।













Click it and Unblock the Notifications