'अतीक और अशरफ को ऊपर पहुंचाया...', सहारनपुर के BJP विधायक राजीव गुंबर का वीडियो वायरल

Atiq Ahmed News: माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की 15 अप्रैल की रात 10 बजकर 35 मिनट पर प्रयागराज में तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

BJP Saharanpur mla Rajeev Gumber on Atiq Ahmed Death

BJP Saharanpur mla Rajeev Gumber on Atiq Ahmed Death: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राजीव गुंबर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राजीव गुंबर कहते हैं, ' अतीक और अशरफ को ऊपर पहुंचाया....'। वीडियो को सोशल मीडिया पर यूपी के विपक्षी पार्टी के नेताओं ने भी शेयर किया है।

इन दिनों उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। सहारनपुर में मेयर पद के लिए बीजेपी प्रत्‍याशी डॉ अजय सिंह के लिए चुनाव प्रचार करते वक्त विधायक राजीव गुंबर ने अतीक अहमद की हत्या को योगी सरकार की उपलब्धि बताई।

वायरल वीडियो में बीजेपी विधायक राजीव गुंबर कहते हैं, ''माफिया पर बुलडोजर चलवाया कि नहीं चलवाया...। तीक को ऊपर पहुंचाया कि नहीं पहुंचाया। अशरफ को ऊपर पहुंचाया कि नहीं पहुंचाया। तो सहारनपुर से गुंडों को बाहर पहुंचाना है।'

वीडियो के आखिर में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए नगर सीट से विधायक राजीव गुंबर ने कहते हैं, 'डॉ अजय सिंह को जीताना है...डॉ अजय सिंह को जीताना है।'

विपक्षी नेताओं ने विधायक राजीव गुंबर का यह वायरल वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। सपा नेता राजपाल सिंह ने कहा है कि बीजेपी विधायक राजीव गुंबर राज्‍य सरकार के प्रतिनिधि हैं, इसलिए तो उन्हें सारी बातें पता हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद अब तक राजीव गुंबर ने कोई बयान नहीं दिया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के शहर प्रयागराज में 15 अप्रैल की रात 10 बजकर 35 मिनट पर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर तीन हमलावरों ने हत्या कर दी थी। घटना के वक्त अतीक और अशरफ को पुलिस मेडिकल के लिए अस्पताल ले जा रही थी।

तीनों हमलावर पत्रकार की भेष में आए थे, उनके हाथ में कैमरा और माइक था। फिलहाल तीनों हमलावर 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+