UP चुनाव से पहले महिलाओं को साधने का बीजेपी का प्लान, 30 हजार से ज्यादा सक्रिय कार्यकर्ताओं की तैयार होगी फौज

लखनऊ, 6 सितम्बर: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यूपी भाजपा की महिला विंग ने अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश कार्य समिति का समापन हो गया। विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह कार्य समिति काफी अहम मानी जा रही थी। इस कार्यक्रम इस बात पर सहमति बनाई गई कि उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा 30 हजार सक्रिय सदस्यों की एक फौज तैयार करेगा जो आगामी चुनाव में पार्टी की मदद करेगी।

बीजेपी

पार्टी के नेताओं की माने तो इस बार महिलाओं को जोड़ने के लिए ज़्यादा कार्यक्रमों के पीछे पार्टी के रणनीतिकारों की ये सोच भी है कि उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना और शौचालय का निर्माण आदि कार्यक्रमों से महिलाओं को जोड़ा जाए। इसके लिए एक रणनीति तैयार की गई है। बताया जा रहा है कि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य खुद इस योजना की मॉनिटरिंग कर रही हैं। बताया जा रहा है कि कपल मैराथन के नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक स्तर तक किया जाएगा। इसमें महिलाओं के पतियों को भी निमंत्रण दिया जाएगा। इन कार्यक्रमों का मकसद महिलाओं के माध्यम से घरों के भीतर पैठ बनाना है।

गांवों की महिलाओं पर ज्यादा फोकस

इस कार्यक्रम को लेकर एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि,

''पूरे प्रदेश में 30 हजार कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाएगा। इसका मकसद सभी वर्ग और महिलाओं को पार्टी से जोड़ना है चाहे वह गांव में काम करने वाली आशाकर्मी हों या शहर की महिलाएं हैं। इन सक्रिय कार्यकर्ताओं को इसीलिए तैयार किया जा रहा ताकि वह घर घर जाकर सम्पर्क और संवाद करेंगी। खासतौर से पश्चिमी यूपी में बीजेपी की महिला विंग को खासतौर पर सक्रिय किया जाएगा ताकि वहां के परिवारों की नाराजगी को दूर किया जा सके।''

योगी

पश्चिमी यूपी में खासतौर पर फोकस करेगी बीजेपी

चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी की सियासत जो करवट ले रही है उसकी आहट लखनऊ तक सुनाई दे रही है। किसान पंचायत में आई भारी भीड़ ने संगठन और सरकार को हिलाकर रख दिया है। इसके देखते हुए पार्टी ने अब पश्चिमी यूपी में ज्यादा फोकस करने का प्लान तैयार किया है। यही वजह थी कि बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यसमिति में पहुंचे सीएम ने भी कहा कि आधी आबादी तक पहुंचना काफी चुनौतिपूर्ण काम है। महिला विंग को इसके लिए काम करना होगा और खासतौर से पश्चिमी यूपी में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचना है। चाहे वह तीन तलाक का मुद्दा हो या महिलाओं के लिए चलाए जा रहे अन्य कार्यक्रम हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+