BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष का लखनऊ में हुआ Grand Welcome, जानिए Yogi ने कैसे की भूपेंद्र की तारीफ
लखनऊ, 29 अगस्त: उत्तर प्रदेश में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी का सोमवार को लखनऊ पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। भूपेंद्र सिंह का स्वागत करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। हालाकि बीजेपी ने काफी सोची समझी रणनीति के तहत अपने अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी कर रखी थी। इस दौरान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अगले लोकससभा चुनाव में बीजेपी यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

2024 लोकसभा चुनाव में जीतेंजे सभी 80 सीटें
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि हम लोग मेहनत से चुनाव लड़ते हैं। हम लोग पुराने कार्यकार्ता हैं। हम सभी साथ में मिलकर कार्य करेंगे। सामान्य परिवार से आने वाले कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी है। प्रदेश की जनता का आशीर्वाद मोदी जी को फिर मिलेगा। बीजेपी को यहां तक लाने के लिए सबने संघर्ष किया है। मेरी पार्टी के नेतृत्व ने मेरे पर विश्वास किया. हमलोग हमेशा कार्यकर्ता की मेहनत पर चुनाव लड़तें हैं। मैं संगठन का पुराना कार्यकर्ता हूं।

कार्यकर्ताओं की भावनाओं का होगा सम्मान
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा की देश में हमारी विचारधारा का लगातार फैलाव हो रहा है। कर्नाटक में भी हमारी सरकार बनी है। बीजेपी आलाकमान को वजह से देश के कई राज्यों में बीजेपी की सरकार बनी है। कार्यकर्ताओं की भावनाओं का हमेशा ही सम्मान किया जायेगा। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के शासन में जिस तरह की अराजकता फैली थी उसे सबने देखा है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि सबको विश्वास दिलाता हूं की एबी साथ लेकर चलने का प्रयास किया जायेगा और आने वाले दिनों में बीजेपी को मजबूत बनने का काम किया जायेगा। नगर निकाय के चुनाव में भी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से पहुंचे लखनऊ
शताब्दी एक्सप्रेस से लखनऊ पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं के हुजूम ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर उनका शानदार स्वागत किया। चारबाग से पार्टी मुख्यालय तक पहुंचने में करीब 2 घंटे 40 मिनट लग गए। चारबाग से मुख्यालय की दूरी महज लगभग 4 किलोमीटर ही है। इसे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है की बीजेपी ने नए प्रदेश अध्यक्ष के वेलकम के लिए कितनी तैयारी की थी। चारबाग से पार्टी मुख्यालय आने में कई जगहों पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

कई वरिष्ठ नेताओं ने किया भूपेंद्र सिंह का स्वागत
पार्टी कार्यालय पर भूपेंद्र सिंह का स्वागत किया गया। इस दौरान निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बीजेपी आलाकमान ने एक ऐसे व्यक्ति को संगठन की कमान सौंपी है जिसके पास 30 सालों का अनुभव है। में उन्हें शुभकामनाएं। डेट हूं। पार्टी आने वाले समय में नए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ती रहेगी। कार्यक्रम को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी संबोधित किया। केशव ने कहा कि बीजेपी ने 2024 में जीत के संकल्प लेकर आगे बढ़ेगी।

भूपेंद्र सिंह संगठन और सरकार में रखेंगे तालमेल
इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह को शुभकामनाएं दी। योगी ने कहा कि भूपेंद्र सिंह को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। पिछले 5 वर्ष 6 माह से भूपेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर अच्छा काम किया था। भूपेंद्र सिंह ने दिखाया की कैसे किसी प्रोपेगंडा के काम किया। यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहां 75 जिले हैं जो एक चुनौती की तरह हैं। बीजेपी की सरकार ने जनता के हित में काफी कम किया है। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने काफी कम किया है। बीजेपी सरकार ने सबका साथ और सबका विकास की मंशा के साथ काम किया है। बीजेपी के केंद्रीय नेतृव ने जो जिम्मेदारी दी है उसे भूपेंद्र सिंह उसे निभाने का काम करेंगे। भूपेंद्र सिंह सरकार और संगठन में समन्वय बनाकर काम करेंगे जिससे 2024 का लक्ष्य पर हो सकेगा।

21 सांसदों को साथ रखकर मैसेज देने की कवायद
बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह के स्वागत को लेकर पार्टी की तरफ से पूरी प्लानिंग की गई थी। बीजेपी के सूत्रों की माने तो रणनीति के तहत ही ब्रज और पश्चिम के 21 सांसदों और लगभग 25 विधायकों के लिए शताब्दी एक्सप्रेस में टिकट बुक कार्य गया था। आम लोगों को परेशानी न हो इसलिए बीजेपी ने पूरी बोगी ही बुक करा रखी थी। पश्चिम के सभी सांसदों को नए प्रदेश अध्यक्ष के साथ भेजने का मकसद जाट समुदाय में ये संदेश देना था की पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications