किसानों के समर्थन में फिर बोले वरुण गांधी- जब तक नहीं होंगी MSP की गारंटी, मंडियों में होता रहेगा शोषण

किसानों के समर्थन में फिर बोले वरुण गांधी- जब तक नहीं होंगी MSP की गारंटी, मंडियों में होता रहेगा शोषण

लखनऊ, 29 अक्टूबर: पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद वरुण गांधी एक बार फिर किसानों के समर्थन में खड़े नजर आए है। इस दौरान बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने किसानों द्वारा धान को जलाने और खाद की कमी पर बोलते हुए कहा कि ये पूरे उत्तर प्रदेश के लिए राष्ट्र और दुनिया में शर्म का विषय बन चुका है। दरअसल, वरुण गांधी ने शुक्रवार 29 अक्टूबर को एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि 'जब तक एमएसपी की वैधानिक गारंटी नहीं होगी, ऐसे ही मंडियों में किसानों का शोषण होता रहेगा।'

BJP MP Varun Gandhi farmers msp Mandi Yogi Adityanath Uttar Pradesh

सांसद वरुण गांधी ने कहा कि 'आप अच्छी तरह जानते हैं कि कुछ दिन पहले एक किसान ने अपनी धान की फसल में खुद आग लगा दी थी। पीलीभीत में भी ऐसा हुआ और 17 जिलों में ऐसा हो चुका है कि किसान खुद अपनी धान में आग लगा रहा है। ये पूरे उत्तर प्रदेश के लिए राष्ट्र और दुनिया में शर्म का विषय बन चुका है। आप इस समय अच्छी तरह जानते हैं कि किसान कितना कष्ट में है। महंगाई का सामना एक इंसान के रूप में आप भी कर रहे हैं। आप देख रहे हैं कि फर्टिलाइजर्स की कमी है राष्ट्र में। आप देख रहे हैं कि किस तरीके से प्राकृतिक आपदा का शिकार हुआ है किसान अभी-अभी। उत्तराखंड से पानी छोड़ा गया, यहां बाढ़ आई, बारिश आई।'

Recommended Video

    Farmers के समर्थन में फिर उतरे BJP MP Varun Gandhi, जानिए क्या बोले इस बार | वनइंडिया हिंदी

    बिचौलियों का जिक्र करते हुए वरुण गांधी कहते हैं, 'आप लोग हर काम में झूठा कारण ढूंढते हो, कभी कहते हो नमी है, कभी कहते हो टूटन है, कभी आप कहते हो कि कालापन है और आप उसे रिजेक्ट करते हो। वैसे ही किसान इस समय मरने के कगार पर है, और वो क्या करता है फिर.. आप उसे भेजते हो अपने मित्रों के पास जो बाहर खड़े रहते हैं। ये सब राइस मिलर्स, सब बिचौलिया.. उन्हीं को 11-12 सौ में बेचते हैं और वहीं आपके पास आकर 1940 में बेच रहे हैं। सब नेक्सस पूरे देश में दिख रहा है। आप क्यों बद्दुआ लेना चाहते हैं करोड़ों-करोड़ों लोगों की जो वैसे ही टूटे हुए हैं।'

    वरुण गांधी ने चेतावनी भरे लहजे में कहते हैं, 'मैं आप लोगों को इस समय चेताने आया हूं कि मेरा एक प्रतिनिधि हर मुख्य क्रय केंद्र में आज के बाद रहेगा जो रिकार्ड करेगा हर चीज को। ये साक्ष्य एकत्र करेंगे और अगर पता चला कि यहां कोई भ्रष्टाचार है या क्रूरता है किसानों के प्रति तो मैं सरकार के सामने हाथ नहीं जोडूंगा, मैं सीधे कोर्ट जाऊंगा और आप सबको गिरफ्तार करवाऊंगा।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+