VIDEO: बीजेपी सांसद ने बताया मोदी जी किस तरह गधे से प्रेरणा लेते हुए काम करते हैं
गधे पर छिड़ा विवाद अब ताजनगरी में पहुंच गया है जहां बीजेपी एमपी सांसद ने अखिलेश यादव के बयान की आलोचना की और गधे का गुणगान किया।
आगरा। इस समय यूपी के चुनाव में गुजरात के गधों की चर्चा है। बवाल सीएम अखिलेश के बयान से शुरू हुआ जब उन्होंने सदी के महानायक और यूपी के भैया अमिताभ बच्चन को गुजरात के गधों का प्रचार नहीं करने की नसीहत दे दी थी। अब फतेहपुर सीकरी से बीजेपी सांसद चौधरी बाबूलाल ने गधा मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गधे से प्रेरणा लेकर दिन-रात काम करते हैं।

बाबूलाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम करने की तुलना गधे के काम से कर दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से गधा वफादारी के साथ मालिक के लिए दिन-रात काम करता है उसी तरह प्रधानमंत्री भी जनता के लिए दिन-रात लगे रहते हैं।
सांसद बाबूलाल ने सीएम को गधों से सीख लेने की भी हिदायत दी है। सांसद बाबूलाल के मुताबिक गधा बेहद ईमानदार और मेहनती जानवर है। अपने मालिक के प्रति वफादार भी है। लिहाजा जैसा गधा ईमानदारी और मेहनत से कार्य करता है वैसा ही सीएम को करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications