UP Polls 2022: BJP MP रीता बहुगुणा के बेटे मयंक जोशी सपा में शामिल, रैली में अखिलेश ने किया ऐलान
आजमगढ़, 5 मार्च। भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने शनिवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में एक रैली के दौरान इसकी घोषणा की।

Recommended Video
सपा प्रमुख शनिवार को आजमगढ़ में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। आजमगढ़ अखिलेश का संसदीय क्षेत्र भी है। रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा आज रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी हमारे साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि "वह हमारे बहुत बड़े नेता बहुगुणा जी (हेमवती नंदन बहुगुणा) और रीता बहुगुणा जोशी जी के परिवार से हैं। इनका आना पार्टी के नेताओं का मनोबल बढ़ाने का काम करेगा।"
इलाहाबाद से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी टिकट न मिलने के चलते बीजेपी से नाराज थे। वह लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट के लिए टिकट मांग रहे थे। लेकिन उनके टिकट मिलने में बीजेपी का एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट मिलने का नियम बाधा बन गया। बताया गया कि उनकी मां पहले से ही सांसद हैं ऐसे में उन्हें टिकट नहीं दिया जाएगा। हालांकि पार्टी की तरफ से ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था लेकिन इसे हवा तब मिली जब रीता बहुगुणा जोशी ने खुद ही ये कहा कि अगर ऐसा है तो वह लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने से तैयार हैं।
मीडिया से बातचीत में रीता बहुगुणा जोशी ने कहा था अगर मयंक के टिकट मिलने में उनका सांसद होना बाधा बन रहा है तो वह अपनी सदस्यता से इस्तीफा देने को तैयार हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी की तरफ से ऐसी कोई बात उन्हें कही नहीं गई है। बाद में लखनऊ कैंट सीट से ईडी से इस्तीफा देकर आने वाले चर्चित अधिकारी राजेश्वर सिंह को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया।












Click it and Unblock the Notifications