भाजपा सांसद रवि किशन ने ओवैसी पर किया पटलवार, बोले- छू के दिखाओ योगी महाराज को, हैदराबाद उड़ के जाओगे

गोरखपुर, 6 जुलाई। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले यूपी में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो चुकी है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में भाजपा को सत्‍ता से बाहर करने की चुनौती दी है। वहीं सीएम योगी ने ओवैसी की इस चुनौती को स्‍वीकार करते हुए फिर से यूपी में सरकार बनाने का दावा किया है। वहीं अब आवैसी की चुनौती पर गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने पलटवार किया है।

ravikishan

दरअसल सांसद ओवैसी ने सीएम योगी को 2022 में सत्‍ता से बाहर करने की चुनौती दी है। ओवैसी ने कहा सीएम योगी को 2022 में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री नहीं बनने दूंगा। वहीं इस चुनौती को स्‍वीकार करते हुए योगी ने ओवैसी को बड़ा नेता बताते हुए प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का भरोसा दिलाया है। वहीं अब भाजपा सांसद रवि किशन ने ओवैसी पर पलटवार करते हुए जमकर हमला बोला है। रविकिशन ने एक साक्षात्‍कार में कहा मैं एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को खुलेआम चुनौती देता हूं, चुनौती स्वीकार है ? छू के दिखाओ महाराज जी को, हैदराबाद उड़ के जाओगे। वो हर दिन ढाई घंटे आरती करने वाले संन्‍यासी हैं।

अभिनेता से नेता बने सांसद रवि किशन ने ये बात सहजनवा में एक कार्यक्रम कही। उन्‍होंने कहा सीएम योगी आदित्यनाथ ब्रह्मचर्य का पालन करने वाले हैं और वे रोज ढाई घंटे आरती करने वाले संन्यासी हैं। असदुद्दीन ओवैसी आप उनके तेज से ही नष्ट हो जाओगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+