VIDEO: ताजमहल पर बीजेपी विधायक संगीत सोम का विवादित बयान, कहा- इतिहास से मिटा देंगे
संगीत सोम ने कहा की अब भाजपा सरकार देश के इतिहास से बाबर, अकबर और ओरंगजेब की कलंक कथा को इतिहास से निकालने का काम कर रही है।
मेरठ। फिर एक बार बीजेपी विधायक संगीत सोम ने विवादित बयान दिया है। संगीत सोम ने मुगल सामराज्य का उदाहरण देते हुए अपना बयान पेश किया। उन्होंने कहा है की ताजमहल बनाने वाले ने अपने पिता को ही कैद कर डाला था, इन लोगों ने हिंदुस्तान में हिन्दुओं का सर्वनाश किया था। संगीत सोम ने कहा की अब भाजपा सरकार देश के इतिहास से बाबर, अकबर और ओरंगजेब की कलंक कथा को इतिहास से निकालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा की देश का इतिहास अब तक बिगड़ा हुआ था, उसे सुधारने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है। मेरठ के सिसोली में राजा अनंगपाल तोमर की प्रतिमा का अनावरण करते हुए वो एक सभा को संबोधित कर रहे थे। संगीत सोम की सभा में पूरा भाषण हिन्दू राजनीती के इर्दगिर्द ही रही।












Click it and Unblock the Notifications