'भगवान राम ने बरसाई कृपा...सपा का अहंकार टूटा' Milkipur result पर बोले बीजेपी सांसद- हार स्वीकार करनी चाहिए
Milkipur By-election result: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार बढ़त हासिल की है। इसके साथ ही दिल्ली में भी बीजेपी सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है।
इसी दौरान बीजेपी के सांसद दिनेश शर्मा ने मीडिया से बात की। उन्होंने इस परिणाम के पीछे पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत, योगी सरकार के कुशल प्रशासन, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन को जिम्मेदार ठहराया।

दिनेश शर्मा ने कहा "प्रभु राम ने कृपा बरसाई और कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ-साथ योगी जी के कुशल शासन और माननीय मोदी जी के मार्गदर्शन ने मिल्कीपुर में सकारात्मक परिणाम दिया है। इस परिणाम से समाजवादी पार्टी का अहंकार टूटा है, जो लोकसभा में था।"
उन्होंने समाजवादी पार्टी को सलाह दी कि वे लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुसार अपनी गलतियों का पुनरावलोकन करें और राजनीतिक माहौल को समझें। दिनेश शर्मा ने दिल्ली की स्थिति पर भी चर्चा की और कहा कि कुछ नेताओं ने अपनी नाकामियों को स्वीकार किया है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली के नेताओं ने तख्तियां लगाकर जनता से माफी मांगी थी, क्योंकि वे अपने वादों को पूरा नहीं कर पाए थे। शर्मा ने उम्मीद जताई कि अब बीजेपी सरकार बनने के बाद दिल्ली में यमुना साफ होगी, सड़कें बनेंगी और अन्य समस्याओं का समाधान होगा।
समाजवादी पार्टी की नाकामी और बीजेपी की प्राथमिकताएं
दिनेश शर्मा ने समाजवादी पार्टी की नाकामियों को भी निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि अब समाजवादी पार्टी को अपनी गलतियों को स्वीकार करना चाहिए। साथ ही, उन्होंने बीजेपी की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया, जिनमें राम मंदिर का निर्माण, धारा 370 का हटाना, और जनहित की योजनाओं पर काम करना शामिल है।
बीजेपी सांसद ने कहा कि विपक्षी दलों, खासकर आम आदमी पार्टी के नेता, भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। शर्मा ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने कई घोटालों के मामले छुपाए हैं, और अब जनता के सामने उनकी पोल खुल चुकी है।
देश की राजनीति में बदलाव का संकेत
दिनेश शर्मा ने यह भी कहा कि यह चुनाव केवल दिल्ली का चुनाव नहीं, बल्कि भारत की राजनीति में बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अब फिर से एक नया गठबंधन बनाने के लिए दौड़ेगा। कहा कि मोदी युग में जनता का विश्वास बना रहेगा और बीजेपी अपने संकल्पों को पूरा करेगी।












Click it and Unblock the Notifications