BJP manifesto: घोषणा पत्र तैयार करने में राजनाथ सिंह समेत यूपी के ये दिग्गज नेता निभाएंगे अहम भूमिका

BJP manifesto: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और भातरीय जनता पार्टी ने यूपी में अबकी बार 80 पार के नारे के साथ युद्ध स्‍तर पर प्रचार शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा एजेंडा यानी अपना घोषणा पत्र तैयार कर रही है। भाजपा का घोषणा पत्र तैयार करने में उत्‍तर प्रदेश के पांच दिग्गज नेताओं की अहम भूमिका रहेगी।

bjp

लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र को तैयार करने वालों में यूपी से लखनऊ सांसद और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सांसद राधामोहन दास अग्रवाल और अलीगढ़ विवि के पूर्व वीसी और एमएलसी तारिक मंसूर का नाम शामिल है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव घोषणा पत्र समिति गठित की है, इस समिति में राजनाथ सिंह अध्यक्ष बनाए गए हैं और बाकी दिग्गज नेता सदस्‍य हैं।

बता देंघोषणा पत्र समिति में शामिल स्‍मृति ईरानी केंद्रीय मंत्री हैं और इस बार अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी से सांसदी का चुनाव लड़ रही हैं। 2019 में स्‍मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हरा कर कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले अमेठी में भगवा फहराया था।

वहीं भाजपा के घोषणा पत्र तैयार करने के लिए बनाई गई समिति में शामिल उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष के अलावा पूर्व सांसद भी हैं। इसके अलावा स्‍वामी प्रसाद मौर्या 2017 से लगातार उत्‍त प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं। राधा मोहनदास अग्रवाल राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं और वह गोरखपुर से कई बार विधायक भी रह चुके हैं।

राधा मोहनदास अग्रवाल को भाजपा ने कर्नाटक में लोकसभा चुनाव बनाकर उन्‍हें बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। वहीं घोषणा पत्र समिति में शामिल तारिक मंसूर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति हैं और मशहूर शिक्षाविद हैं। वर्तमान समय में मंसूर भाजपा से विधान परिषद सदस्य हैं। इससे पहले वह भारत सरकार के पदम पुरस्कार समिति 2023 के भी सदस्य रह चुके हैं। भाजपा के वो राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष भी हें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+