BJP MLC ने सीएम योगी को लिखा खुला पत्र, कहा- बेलगाम हो चुकी है नौकरशाही
इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार पर एक बार फिर उनके ही विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) ने निशाना साधा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और एमएलसी डॉ यज्ञदत्त शर्मा ने योगी सरकार को खुला पत्र लिखकर पार्टी और सरकार में हड़कंप मचा दिया है। डॉ यज्ञदत्त शर्मा ने सीएम योगी आदित्यनाथ सरकारी तंत्र पर सवाल उठाते हुए सरकार की कार्य प्रणाली पर निशाना साधा है। वहीं डॉ यज्ञदत्त शर्मा के बागी तेवर को देख भाजपा में खलबली मच गई है।

विधान परिषद में भाजपा विधायक दल के उपनेता यज्ञदत्त शर्मा पिछले चार बार से एमएलसी चुने जा रहे है। वरिष्ठ नेता डॉ. यज्ञदत्त शर्मा का कहना है कि योगी सरकार का नौकरशाही पर कोई अंकुश नहीं है, जिसकी वजह से वह बेलगाम हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार में विधायकों व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की भी नहीं सुनी जा रही है। उनके मुताबिक़ सरकार का जो रवैया है, वह पार्टी के लिए कतई ठीक नहीं है। पिछले बाइस सालों से विधायक यज्ञदत्त शर्मा ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के लिए इन दिनों वही हालात हो गए हैं, जो कल्याण सिंह की पहली सरकार में थे।

विपक्ष को मिला मौका
भाजपा एमएलसी के खुले पत्र लिखे जाने के बाद अब विपक्षी दलों को एक बार फिर से योगी सरकार को घेरने का मौका मिल गया है। इस पत्र को आधार बनाकर सोशल मीडिया पर विपक्षी दल योगी सरकार को निशाना बना रहे हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय से कई भाजपा विधायक व सांसदों ने अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ था। इस कड़ी में अब शिक्षक एमएलसी डॉ यज्ञदत्त शर्मा का भी नाम जोड़ा जा रहा है।
टीचर्स ट्रांसफर पॉलिस से है नाराज
प्राइमरी स्कूलों में हुए टीचर्स के ट्रांसफर में जो पॉलिसी अपनाई गई, उससे वह बेहद नाराज़ हैं। उनकी नाराज़गी माध्यमिक स्कूलों के टीचर्स के ट्रांसफर के नियम को भी और पेचीदा किए जाने को लेकर भी है। इसीलिये उन्होंने चिट्ठी की कॉपी सीएम योगी के साथ ही डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल को भी भेजी है। अपनी चिट्ठी को उन्होने प्रेस नोट के साथ सार्वजनिक भी कर दिया है। उनका कहना है कि पार्टी और सरकार उनकी इस चिट्ठी व उसमे लिखी गई बातों को चाहे जिस भी रूप में ले, उसकी उन्हें फ़िक्र नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications