शाहजहांपुर: बीजेपी नेता ने दी आत्मदाह की धमकी, कहा 'भ्रष्ट को पार्टी ने टिकट दिया'
आत्मदाह की धमकी देनेवाले बीजेपी नेता की शिकायत है कि पार्टी ने भ्रष्ट उम्मीवार को टिकट दिया है।
शाहजहांपुर। यूपी में बीजेपी की प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद पार्टी मे बगावत शुरू हो गई है। ऐसा ही मामला यूपी के शाहजहांपुर में आमने आया है। बीजेपी की लिस्ट जारी होने के बाद बीजेपी नेता ने आत्मदाह की धमकी दी है। Read Also: 'पुलिस-प्रशासन पर लाखों रुपए बकाया, विधानसभा चुनाव में नहीं देंगे पेट्रोल'

'सारी उम्र बीजेपी को देनेवाली की अनेदखी की'
बीजेपी नेता का आरोप है कि भ्रष्ट उम्मीदवार को बीजेपी ने टिकट दे दिया जो चार बार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे चुके हैं। बीएसपी में भी रहे चुके हैं। लेकिन जिसने अपनी सारी उम्र बीजेपी को दे दिया, उसकी अनदेखी की गई। ददरौल विधानसभा से बनाएं गए प्रत्याशी से पैसे लेकर उसे टिकट दिया गया है। बीजेपी नेता ने धमकी दी है कि अगर चौबीस घंटे के अंदर बनाए गए प्रत्याशी का टिकट नही काटा तो वह बीजेपी प्रदेश कार्यालय के सामने वह आत्मदाह कर लेंगे।

दूसरी पार्टी के नेताओं को पार्टी ने दी तवज्जो
दरअसल विधानसभा चुनाव करीब आते ही बीजेपी ने भी अपने प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी कर दी है। बीजेपी ने दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को ज्यादा तवज्जो दी है। ऐसे ही बीजेपी ने शाहजहांपुर से ददरौल विधानसभा सीट से बीएसपी के जिलाध्यक्ष रहे मानवेंद्र सिंह को टिकट दिया। टिकट क्लियर होते ही बगावत के सुर भी सामने आने लगे।

राकेश दुबे ने दी आत्मदाह की धमकी
बीजेपी नेता राकेश दुबे जो पिछले काफी वक्त से बीजेपी मे रहे हैं और चुनाव की भी तैयारी पिछले काफी वक्त से ददरौल विधानसभा से अपनी तैयारी कर रहे हैं। अब वह आत्मदाह की धमकी दे रहे हैं। राकेश दुबे अपनी दावेदारी को सबसे मजबूत मान रहे थे। लेकिन जब कल बीजेपी ने लिस्ट जारी की तो उसमें राकेश दुबे का नाम न होकर मानवेंद्र सिंह का नाम होने पर बीजेपी नेता राकेश दुबे ने सीधे आत्मदाह की धमकी दे दी।













Click it and Unblock the Notifications