ग्रेटर नोएडा में भाजपा नेता की बाइकसवारों ने की गोली मारकर हत्या

नोएडा। उत्तर प्रदेश स्थित ग्रेटर नोएडा स्थित तिगरी गांव के प्रधान और भारतीय जनता पार्टी के नेता की बाइकसवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता शिव कुमार अपने फॉर्च्युनर में बैठे थे, उसी वक्त बाइक सवारों बदमाशों ने गोली चलाई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में 2 अन्य लोगों की भी मौत हुई है।

ग्रेटर नोएडा में भाजपा नेता की बाइकसवारों ने की गोली मारकर हत्या

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया कि गांव बहलोलपुर के रहने वाले शिव कुमार यादव है। बतपुर गांव में प्रॉपर्टी का व्यवसाय करते थे। उनके इसी गांव में दो निजी स्कूल भी है। आज शाम स्कूल से घर जाते वक्त तिगरी मोड़ के पास अज्ञात बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली शिव कुमार यादव उनके अंगरक्षक बलीनाथ एवं रईस पाल को लगी।

लव कुमार ने बताया कि गंभीर हालत में शिवकुमार को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि उनके दोनों अंगरक्षकों को गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने शिवकुमार एवं बलीनाथ को मृत घोषित कर दिया। रईसपाल की हालत नाजुक बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+