SC/ST मामले में सुप्रीम कोर्ट पर बरसे बीजेपी सांसद साक्षी महराज, मोदी पर भी की टिप्पणी
उन्नाव। अपने बयानों की वजह से हर समय सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी विधायक साक्षी महाराज ने सुप्रीम कोर्ट पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट इन दिनों अतिक्रमण कर रहा है। उसे अपनी सीमाएं पता होनी चाहिए। उन्होंने कि यह बताने की जरूरत नहीं है कि लोकसभा की ताकत सुप्रीम कोर्ट से भी ज्यादा है। साक्षी महराज एससी एसटी एक्ट को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि संविधान के अधिकारों में सुप्रीम कोर्ट हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट संवैधानिक धाराओं के आधार पर निर्णय सुनाता है ना कि धाराओं को ही बदल कर फैसला सुना दे। सुप्रीम कोर्ट अपनी इच्छा से किसी संवैधानिक धारा को बदल नहीं सकता है।
बाबा साहब की बनाई गईं संवैधानिक धाराओं को सुप्रीम कोर्ट में बदलने का काम किया था। जिसे मोदी सरकार ने यथावत किया है। साक्षी महराज ने कहा कि अब इसके बाद भी मामला सुप्रीम कोर्ट जाता है तो जाए। आजम खान तो किसी मामले को लेकर विदेश जाने तक की बात कर रहे थे। किसी को कोई रोक नहीं सकता है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा निरस्त किए गए कानून को मोदी सरकार ने बहाल किया
सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था कि यह दलित और पिछड़ी जाति विरोधी सरकार है। जबकि इस वर्ग के हितैषी वह ही हैं। मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से मिल कर यह कानून निरस्त कराया है। उन्होंने कहा कि चर्चाओं को विराम देने के लिए मोदी सरकार ने कानून बनाकर यह दिखा दिया कि वह दलित और पिछड़ी जाति विरोधी नहीं है। लेकिन उसी कानून को बहाल किया है कोई नया कानून नहीं बना है।












Click it and Unblock the Notifications