दरोगा को पीटने वाले BJP नेता को भेजा गया जेल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
मेरठ। यूपी के मेरठ में दरोगा को पीटने वाले बीजेपी पार्षद मनीष पंवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी मनीष को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार पार्षद मनीष पंवार को छुड़ाने के लिए स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यहां जमकर हंगामा किया है। बता दें कि शुक्रवार की रात दरोगा और उनकी महिला वकील से होटल(रेस्टोरेंट) संचालक बीजेपी पार्षद मनीष पंवार से बड़ा विवाद हो गया था। विवाद इतना बड़ा कि नेता ने दरोगा के मुंह पर चाटें मारे। इस पूरी घटना का वीडियो बन गया जोकि सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

वहीं, दरोगा के साथ रेस्टोरेंट में आई महिला ने पार्षद पर पार्षद पर छेड़छाड़, मारपीट और लूटपाट करने का आरोप लगाया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कंकरखेड़ा थाने में हंगामा किया। पुलिस ने महिला वकील की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें तीन-चार अज्ञात आरोपित भी शामिल हैं।
थाने के बाहर पहुंचते ही भाजपाइयों ने पुलिस की गाड़ी रोकी और उसमें बैठे भाजपा पार्षद को जबरन पुलिस कस्टडी से छुड़ाने लगे। तभी एक भाजपा नेता ने पुलिस जीप की चाबी निकाल दी। चाबी को एक दरोगा ने छीनकर गाड़ी में लगाया।
दरअसल जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में वार्ड नं 40 से बीजेपी के पार्षद मुनीश कुमार का स्स्टोरेंट(होटल) का है। जहां दरोगा सुखपाल एक महिला वकील के साथ खाना खाने आए थे। इस दौरान होटल कर्मियों से दरोगा का झगड़ा शुरु हो गया। विवाद आगा बढ़ने पर इसकी जानकारी बीजेपी के पार्षद मनीष को दी गई। थोड़ी देर बाद पार्षद अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया और उसने दरोगा के मुंह पर जोर से तमाचे जड़ दिए। होटल पर हुए इस उत्पात का वीडियो बना लिया गया जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरोगा सुखपाल परतापुर थाना के मोहिद्दीनपुर चौकी प्रभारी है।
ये भी पढ़ें- होटल में BJP पार्षद ने दरोगा के मुंह पर जड़े थप्पड़, महिला वकील को भी पीटा, वीडियो












Click it and Unblock the Notifications