राहुल गांधी चोर हैं, सात पुश्तों तक नहीं बन सकते PM- बीजेपी मंत्री
यूपी के शाहजहांपुर में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को चेक बांटने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णा राज और राम कृपाल यादव पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को चेक बांटने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णा राज और राम कृपाल यादव पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। मंत्री ने राहुल गांधी को चोर तक बता दिया और कहा कि सात पुश्तों तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।

दरअसल कार्यक्रम मे केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णा राज और कार्यक्रम में उनके साथ राम कृपाल यादव भी साथ में पहुंचे थे। उन्होंने लाभार्थियों को चेक बांटे और उसके बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री को चोर कह रहे हैं। जो जैसा होता है वह दूसरे को भी अपने जैसा समझता है। राहुल गांधी भी चोर हैं और उनके परिवार ने तो देश के खजाने को लूटा है। केंद्र की सरकार पर कोई भी भष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता है।

साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए कहा कि देश का प्रधानमंत्री बनने के सपने देखे राहुल गांधी। अभी उनको तीन पुश्तों तक प्रधानमंत्री बनने का इंतजार करना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने भष्टाचार पर रोक लगाई है। चाहे वह डिजीटल से हो या फिर दूसरी तकनीक की वजह से हो।
बता दें कि शाहजहांपुर में 2 मंत्रियों के एक कार्यक्रम में व्यवस्था देख रहे दो अधिकारी आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। मंत्रियों के कार्यक्रम में दो अधिकारियों को लड़ते देख लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। हालांकि दोनों के मध्य बीच-बचाव कर मंत्रियों के पहुंचने से पहले मामले को शांत करा लिया गया।
ये भी पढ़ें- कांग्रेसियों की 'जाति' बताने वाले पोस्टर के जवाब में अब बीजेपी ने बताई अपने नेताओं की 'जाति'












Click it and Unblock the Notifications