यूपी में बदमाश बेखौफ, अब फिरोजाबाद में बीजेपी नेता को गोलियों से भूना

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बलिया में एसडीएम और सीओ के सामने हुई हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार रात फिरोजाबाद में तीन अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी नेता डीके गुप्ता की हत्या कर दी। गुप्ता बीजेपी मंडल के उपाध्यक्ष थे, साथ ही उनकी एक दुकान भी थी। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए, जिनका पता लगाने के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं।

Recommended Video

    यूपी में बदमाश बेखौफ, अब फिरोजाबाद में बीजेपी नेता को गोलियों से भूना
    up

    जानकारी के मुताबिक गुप्ता की टूंडला में मुख्य मार्ग पर बिल्डिंग मैटेरियल और परचून की दुकान है। शुक्रवार रात आठ बजे के करीब वो अपनी दुकान बंद करके घर जाने वाले थे। तभी वहां पर बाइक सवार तीन बदमाश आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना से नाराज व्यापारियों ने एटा मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया।

    परिजनों के मुताबिक डीके गुप्ता शुक्रवार को उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी प्रेमपाल धनगर के नामांकन के लिए टूंडला गए थे। नामांकन के बाद वो दुकान पर आए, जहां पर वारदात हुई। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश को बताया जा रहा है। साथ ही परिजनों ने कुछ लोगों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में पुलिस और पीएसी की तैनाती कर दी गई है। वहीं बीजेपी नेताओं ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+