राहुल गांधी पर बरसे यूपी के पूर्व सीएम दिनेश शर्मा, बोले- उनके अंदर परिपक्वता की कमी
राहुल गांधी ने जिस तरह से शक्ति को लेकर बयान दिया है, उसपर भारतीय जनता पार्टी लगातार हमलावर है। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके भीतर परिपक्वता की कमी है।
दिनेश शर्मा ने कहा वरिष्ठ नेता होने के बावजूद, उनमें(राहुल गांधी) परिपक्वता का अभाव साफ दिखाई देता है। हिंदू धर्म के प्रति आक्रोश कांग्रेस को विरासत में मिला है। पहले उनकी(कांग्रेस) सहयोगी DMK के नेता सनातन को कोरोना और डेंगू-मलेरिया बताते रहे।

जबकि समाजवादी पार्टी को हिंदू धर्म को धोखा, माता लक्ष्मी को कोसते रहे। अब ये माता शक्ति, देवी मां को चुनौती दे रहे हैं। अब वो खुद शक्ति यानी देवी मां को चुनौती दे रहे हैं। दिनेश शर्मा ने कहा कि मैं समझता हूं कि हिंदू धर्म का, सनातन धर्म का, देवी-देवताओं का अपमान करने वालों का जनता लोकसभा चुनाव में बहुत कड़ा प्रतिकार करेगी, उन्हें जवाब देगी।
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा था कि हिंदू धर्म में एक शब्द है शक्ति, हम उस शक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं। सवाल यह है कि वह शक्ति क्या है, इसका अर्थ हमारे लिए क्या है। ईवीएम की आत्मा और अखंडता का सौदा राजा को कर दिया गया है। यह सच है, ईवीएम के साथ, देश की स्वायत्त संस्थाओँ ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग ने केंद्र को अपनी रीढ़ सौंप दी है। राहुल गांधी के इस बयान पर जमकर विवाद हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कहा कि देश की जनता इनको इस लोकसभा चुनाव में जवाब देगी।












Click it and Unblock the Notifications