यूपी: BJP नेता बृजमोहन की डेंगू से मौत, दिल्ली में चल रहा था इलाज

आगरा। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन जोशी की डेंगू से मौत हो गई। रविवार की सुबह उन्होंने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली। बृजमोहन जोशी अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड गए है। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद आगरा में शोक की लहर दौड गई है।

BJP leader Brij Mohan dies from dengue

जानकारी के अनुसार, ब्रजमोहन जोशी आगरा के बाह के शाहपुर ब्राह्मण गांव के रहने वाले थे। जोशी परिवार सहित दिल्ली में रहते थे। उनका चांदनी चौक पर साड़ी का कारोबार था। उन्हें भाजपा ने आगरा जिले का उपाध्यक्ष बनाया था। बता दें कि उन्होंने 7 नवंबर को अपनी फेसबुक दिवाली की शुभ कामनाये पोस्ट की। उसके बाद बीमार होने पर जोशी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उनके बेटे मोहित जोशी ने बताया कि सात नवंबर को तबियत में सुधार न होने पर शनिवार को दिल्ली करोल बाग स्थित बीएल कपूर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। बताया कि उनके पिताजी की प्लेटलेट्स लगातार कम हो रही थी।

मृत घोषित होने के बाद धड़कने लगा था दिल
मीडिया में छपी खबरों की मुताबिक, गुरुवार को प्लेटलेट्स महज छह हजार रह गई। शुक्रवार को डॉक्टरों ने बताया कि दिमाग में ब्लीडिंग (ब्रेन हेमरेज) शुरू हो गई है। ऐसे में इनको राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले दिल्ली करोल बाग स्थित बीएल कपूर हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने भाजपा नेता को मृत घोषित कर दिया था। परिजन एंबुलेंस में उनको घर लेकर आ रहे थे। रास्ते में एंबुलेंस स्टाफ में शामिल डॉक्टर ने बताया कि इनकी हार्ट बीट चल रही है।

भाजपाइयों में दौड़ी शोक की लहर
ये बात सुनकर परिजनों ने बृजमोहन जोशी को तत्काल राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी। परिजन और भाजपाई उनके स्वास्थ्य के लिए दुआएं कर रहे थे, लेकिन रविवार को भाजपा नेता ने दम तोड़ दिया। बृजमोहन जोशी के निधन से भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई है। बृजमोहन जोशी के पुत्र मोहित जोशी ने बताया कि अंतिम संस्कार दिल्ली में ही किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+