पूर्व BJP विधायक की दबंगई, पहले पिटवाया फिर बंद करवाया

उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही योगी आदित्यनाथ जनता की सेवा करने के लिए एक्शन में दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उन्हीं की पार्टी के नेता पर एक दंपत्ति ने गंभीर आरोप लगवाए हैं।

नई दिल्ली। सहारनपुर के पूर्व विधायक और भाजपा नेता राजीव गुंबर पर एक परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार के मुताबिक पूर्व विधायक के इशारे पर उन्हें जबरन पीटा गया और बिना आरोप रातभर थाने में बंद रखा गया।

सहारनपुर के शारदा नगर थाना क्षेत्र में दो परिवारों के बीच लंबे अरसे से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। यह विवाद फिलहाल कोर्ट में है। इस पूरे मामले में मोड तब आता है, जब इसमें शहर के एक कद्दावर भाजपा नेता और पूर्व विधायक की एंट्री होती है।

भाजपा


कैसे जुड़े भाजपा नेता के तार!

भाजपा नेता राजीव गुंबर की बहन उसी घर के नजदीक रहती है, जिसको लेकर विवाद चल रहा है। शारदा नगर में रहने वाले पीड़ित राजेश कुमार और उनकी पत्नी वंदना रानी का आरोप है कि दूसरे पक्ष के साथ मिलकर पूर्व विधायक उन्हें घर से बेदखल करना चाहते हैं. पीड़ित परिवार के मुताबिक पूर्व विधायक की नजर उनके घर पर है।

राजीव गुंबर

पूर्व विधायक के रसूख के चलते थाना कुतुब शेर की पुलिस पीड़ितों की गुहार पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बल्कि नेता जी के दवाब के चलते पीड़ित परिवार को धारा 151 शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार करवाया और रातभर थाने में बंद रखा गया। इस दौरान उनके साथ खूब बदसलूकी की गई। पीड़ितों को 1-1 लाख के दो मुचलके पर छोड़ा गया। दूसरी तरफ विधायक के सहयोगी पक्ष को हाथों-हाथ जमानत दे दी गई थी।

एसपी सिटी भी नेताजी के सामने बेबस

थाने की पुलिस की निष्क्रियता से परेशान होकर पीड़ित पक्ष ने एसपी सिटी से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया था। एसपी सिटी ने लिखित में पूरी शिकायत लेकर जांच और न्याय का भरोसा भी दिया। लेकिन उनका भरोसा भी कोरा आश्वासन साबित हुआ। नेता जी के रसूख और बदली सत्ता के चलते एसपी साहब भी दोषियों पर कार्रवाई करने से बच रहे हैं।


दूसरे पक्ष ने पंजाब से बुलाए गुंडे

पूर्व विधायक और उनके सहयोगी पक्ष का आतंक इतना जबरदस्त है कि पीड़ित परिवार को पिटवाने के लिए पंजाब से 10-12 लोग बुलाए हैं। यही असामाजिक तत्व आए दिन उन्हें परेशान कर रहे हैं। पूर्व विधायक के इशारे पर पीड़ित पुरुष और महिला से बदसलूकी करते हैं। घर का सामान फेंकते हैं और मारपीट भी करते हैं।

यूपी की सत्ता बदलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिदायत दी थी कि नेता ठेकेदारी और दूसरे कामों से दूर रहे. लेकिन उन्हीं की पार्टी के नेता, आम जनता को प्रताड़ित कर, उनके ही आदेशों में पलीता लगा रहे हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+