भाजपा नेता ने क्रॉस की रेड लाइट, पुलिस ने रोका तो चढ़ा दी गाड़ी
आगरा। यूपी के मेरठ में भाजपा पार्षद दरोगा की पिटाई का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि ताजनगरी आगरा में एक भाजपा नेता की दबंगई का मामला सामने आ गया। यहां नेता ने रेड लाइट क्रॉस करने पर सिपाही द्वारा गाड़ी रोकते ही उस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि मामले में पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच की बात कह रही है।

दरअसल भाजपा के नेता प्रेम चंद्र कुशवाह अपनी सफारी गाड़ी से एमजी रोड से गुजर रहे थे। सत्ता की हनक दिखाकर नेताजी को हरीपर्वत पर लाल बत्ती भी दिखाई नहीं दी। नेता ने अपनी गाड़ी आगे बढ़ा दी। गाड़ी अचानक आने पर सड़क पर जाम लग गया और चौराहा संभाल रहे सिपाही ने गाड़ी रोकने की कोशिश की तो उसने सिपाही और होमगार्डों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करते हुए कहा कि जाओ अपनी वसूली करो हमारा तो यही काम है और हम यही करेंगे।

इसके बाद पुलिस के हावी होने पर नेता ने अपनी गाड़ी के कागज वहां ट्रैफिक पुलिस बूथ पर फेंके और कहा कि अभी आकर देखता हूं। भाजपा नेता अपने साथ आई महिला अधिवक्ता को गाड़ी में बिठा कर चले गया। इस मामले में टीएसआई भीम सिंह ने बताया कि भाजपा नेता ने लाल बत्ती क्रॉस करने से रोकने पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी और वो उस समय नहीं थे जिनकीं ड्यूटी थी वो जा चुके हैं और अब सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- दरोगा की पिटाई से पहले सामने आया एक और वीडियो, सुलझेगी गुत्थी












Click it and Unblock the Notifications