Yoga Day 2023: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बहाने मदरसों-दरगाहों में पहुंच बनाने की तेयारी में BJP

International Yoga Day 2023: उत्तर प्रदेश सरकार ने 21 जून पर आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को घर घर पहुंचाने की कोशिश में जुटी है। वहीं अब बीजेपी सरकार ने इस बार मदरसों एवं दरगाहों में योग कराएगी।

योगी

International Yoga Day 2023: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यूपी सरकार की कोशिश अब इंटरनेशनल योग दिवस के माध्यम से दरगाहों और मदरसों तक पहुंच बनाने की है। अधिकारियों की माने तो 21 जून को इस बार 900 जगहों पर मदरसों और दरगाहों में योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। हालांकि विपक्ष ने बीजेपी सरकार की इस कोशिश को ध्यान भटकाने की कोशिश करार दिया है।

मदरसों एवं दरगाहों में योग दिवस की प्लानिंग

दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी मुस्लिम समुदाय से कनेक्ट होने की हर कोशिश कर रही है। एक तरफ जहां बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से मोदी मित्र बनाकर मुस्लिम युवकों तक पहुंचने की कोशिश शुरू की गई है वहीं दूसरी ओर अब सरकार और अल्पसंख्यक आयोग की तरफ से अब मदरसों और दरगाहों में योग दिवस के आयोजन की प्लानिंग की गई है।

मुस्लिम से कनेक्ट होने की कवायद

निकाय चुनाव में मिली सफलता के बाद से ही भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा और यूपी अल्पसंख्यक आयोग की तरफ से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इससे पहले अल्पसंख्यक मोर्चा ने मोदी के सबसे बड़े कार्यक्रम मन की बात का उर्दू अनुवाद की प्रतियां बांटने का अभियान चलाया था।

योग

मुस्लिम समदुाय से संवाद बनाने में जुटी बीजेपी

राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो बीजेपी मुस्लिम समुदाय की ओर से मिल रहे रिस्पांस से लगातार उत्साहित है। बीजेपी मुस्लिम से संवाद का कोई मौका चूक नहीं रही है। मन की बात के बाद अब संवाद के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का दिन चुना गया है। बीजेपी के पदाधिकारियों की माने तो अल्पसंख्यक मोर्चा के 400 कार्यकर्ता यूपी में करीब 900 मदरसों और दरगाहों सहित मुस्लिम स्थानों पर पहुंचकर उन्हें जागरुक करने का काम करेंगे।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली कहते हैं कि,

योग में ॐ कहने की कोई बाध्यता नहीं है, अल्लाह भी कह सकता है। यह सांकेतिक है, शरीर को फिट रखने का प्रयास है, इसमें कोई विवाद नहीं होगा। सपा-बसपा के शासन में मुसलमानों को भड़काने के लिए बातचीत की जाती थी लेकिन अब लोगों को पता चल गया है कि योग का मतलब तन को दुरुस्त रखना है।

बीजेपी

2024 से पहले नए प्रयोग कर रही बीजेपी

दरअसल बीजेपी 2024 से पहले नया नया प्रयोग कर रही है। निकाय चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवारों पर दांव लगाने की कवायद हो या मोदी के मन की बात का उर्दू अनुवाद को मुसलमानों के बीच लेकर जाना हो। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजीव राय का कहना है कि योग भारत की संस्कृति है, बीजेपी को इसे हथियाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। ये सिर्फ लोगों को गुमराह करने की कोशिश है। भाजपा को न हिन्दुओं की चिंता है, न मुसलमानों की, न दलितों की, यह केवल उद्योगपतियों की पार्टी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+