गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के बाद भाजपा की कमल यात्रा में शामिल हुए लोग, पर्चियां आईं सामने
बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली में भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने के लिए एक लीटर पेट्रोल का खर्च दे रही है। यह मामला दिलचस्प इसलिए है, क्योंकि आमतौर पर किसी पार्टी के कार्यकर्ता खुद ही अपनी जेब से खर्च कर कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। मगर, बरेली जिले में यह तस्वीर एकदम उल्ट दिख रही है। जबकि, बरेली में भाजपा जीतती रही है, फिर भी कार्यकर्ताओं को जुटाने के लिए अलग से पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।

भाजपा को देना पड़ रहा पेट्रोल का खर्च
बता दें कि, जहां अब भाजपा को भीड़ जुटाने के लिए पेट्रोल का खर्च देना पड़ रहा है, वहीं यह क्षेत्र उसका गढ़ भी रहा है। बीते चुनावों में भाजपा ने बरेली जिले की सभी 9 विधानसभा सीटे जीती थीं। अब बरेली में कमल संदेश यात्रा के पार्टी नेताओं ने पेट्रोल डलवाने की व्यवस्था की थी ताकि कमल संदेश यात्रा में जमकर भीड़ रहे।

पर्चिंया दिखा रहे लोग
बरेली के मिनीबाई पास के इंडियन आयल के पम्प पर पार्टी नेता द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के पर्ची की व्यवस्था थी जिसे दिखाकर कार्यकर्ताओं की गाड़ी में एक लीटर पेट्रोल डाला जा रहा था। कमल नाम के कार्यकर्ता ने बताया कि नेताजी की तरफ से उनकी गाड़ी में तेल डालने की व्यवस्था की है। पर्ची दिखाने पर प्रत्येक गाड़ी में एक एक लीटर पेट्रोल डाला जा रहा है।

पेट्रोल पंप वाले हो रहे खुश
पेट्रोल पंप के स्टाफ ने बताया की वह भाजपा की पर्ची दिखाने पर गाड़ी में पेट्रोल डाल रहे है अब तक वह 200 गाड़ियों में पेट्रोल डाल चुके है। लेकिन सवाल यह उठने लगे हैंकि यह कैसी कमल संदेश यात्रा है, जहां लोगों को जोड़ने के लिए विचार की जगह लालच देकर जोड़ा जा रहा है।

कमल संदेश यात्रा
बताते चलें कि बरेली जिले में कमल संदेश यात्रा केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और संगठन मंत्री भवानी सिंह के नेतृव्य में निकाली जा रही है।

पेट्रोल पंप पर कुछ यूं भीड़ लगी
जब ये जानकारी लोगों को मिली कि कमल संदेश यात्रा में कार्यकताओं की गाडियां एक लीटर पेट्रोल से दौडेंगी, तो पेट्रोल पंप पर कुछ यूं भीड़ लगी।












Click it and Unblock the Notifications