भाजपा प्रत्याशी ने कहा- शव के पैर में सुई चुभाकर सांप काटने जैसा निशान बना दो, 5 लाख दिलवा दूंगा
कानपुर, 31 जनवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का चुनाव जीतने के लिए सभी पार्टी प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोक रहे हैं। यूपी में वोट पाने के लिए नेता वोटरों के दरवाजे- दरवाजे जा रहे हैं और उनके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। सोमवार को ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें भाजपा नेता प्रचार के लिए एक गांव में पहुंचे हैं जहां एक शख्स की मौत हो गई है और रोना पिटना मचा हुआ था। वहां भाजपा प्रत्याशी पहुंचे और मृतक के परिवार के बूढ़े सदस्य को ऐसा कुछ सिखाने लगे जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

कानपुर देहात की भोगनीपुर सीट से भाजपा ने टिकट दिया है
राकेश सचान को कानपुर देहात की भोगनीपुर सीट से भाजपा ने टिकट दिया है। ये वीडियो उन्हीं का है वो बुजुर्ग को ये कह रहे हैं कि हार्ट अटैक और जुकाम बुखार से मरने पर कोई मुआवजा सरकार से नहीं मिलता। इसलिए मृतक के शरीर में मोटी सुई चुभा दो और सांप काटने का निशान बना दो। मैं थाने की रिपोर्ट और पीएम रिपोर्ट में सदिग्ध भाषा लिखवाकर 5 लाख रुपये दिलवा दूंगा । ऐसे ही पहले कई लोगों को रुपये दिलवाए हैं।

शव के पैर में सुई चुभाकर सांप काटने जैसा निशान बना दो...
दैनिक भाष्कर की रिपोर्ट में दिखाया गया ये वीडियो रविवार का है राकेश सचान डोर टू डोर प्रचार करने पहुंचे थे इसी दौरान वो मृतक के घर भी पहुंचे और बजुर्ग के परिवार बीमा की रकम दिलवाने का आग्रह किया। जिस पर राकेश सचान कहते नजर आ रहे हैं
बीमा की रकम हार्ट अटैक, सर्दी से मौत होने पर नहीं मिलती है। अगर कोई जहरीले कीड़े ने काट लिया या एक्सीडेंट हो जाए। तब मुआवजा मिलता है। उन्होंने कहा, सुई से सांप काटने का दो निशान बना दो। मैं थाने से पंचनामा बनवाकर उसमें संदिग्ध लिखवा दूंगा। एक फॉर्म भर देना। पीएम रिपोर्ट के लिए मैं बात कर लूंगा। तब तुमको 5 लाख रुपए मिल जाएगा।

सैकड़ों लोगों को इसी तरह लाभ दिलवाया है
बता दें राकेश सचान ने इस दौरान ये भी दावा किया कि सिकंदरा में हमने सैकड़ों लोगों को इसी तरह लाभ दिलवाया है। घर से लाश वापस लेजाकर हमने ऐसा करवाया है लेकिन इस लाभ के लिए लाश का पोस्टमार्टम बहुत जरूरी है। हमने इस तरह से किसान बीमा से लाखों रुपये दिलवाए। वीडियो वायरल होने पर राकेश सचान ने ऐसा किसी भी बयान देने की बात से इंकार कर दिया।

सपा काग्रेस के बाद ज्वाइन की है भाजपा
बता दें राकेश सचान सबसे पहले समाजवादी पार्टी, फिर कांग्रेस और इसके बाद भाजपा का दामन थामा था। पूर्व सांसद राकेश सचान को भाजपा ने अभी 5 दिन पहले 28 जनवरी को ही टिकट दिया है।राकेश सचान घाटमपुर विधानसभा सीट से 1993 व 2002 में सपा के टिकट पर दो बार विधायक और फतेहपुर से एक बार सांसद रहे हैं।

राकेश सचान मुलायम सिंह यादव के करीबी नेताओं में से एक रहे हैं
राकेश सचान मुलायम सिंह यादव के करीबी नेताओं में से एक रहे हैं पिछली जातियों पर अच्छी पकड़ रखने वाले राकेश सचान पर कई मुकद्दमें भी दर्ज हैं। राकेश सचान ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत जनता दल से की थी इसके बाद सपा में आ गए। यूपी के फेमस गेस्ट हाउस कांड की साजिश में भी राकेश सचान का नाम आ चुका है।












Click it and Unblock the Notifications