वाराणसी: रोहनिया सीट पर अपना दल ने उतारा उम्मीदवार तो बीजेपी ने बुलाई महापंचायत
इस महापंचायत में मनीष ने जिस तरह से भीड़ एकत्रित की उससे साफ जाहिर है कि मनीष ने अपनी शक्ति बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाई है। उन्होंने जनता की बात को सुनते हुए अपनी रणनीति तय की।
वाराणसी। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी चारों तरफ से घिरती दिख रहीं है। बुधवार को जहां अपना दल ने रोहनिया सीट पर अपना उम्मीदवार उतारा तो वहीं गुरुवार को बीजेपी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मनीष सिंह ने महापंचायत बैठाई।

मनीष सिंह ने किया शक्ति प्रदर्शन
रोहनिया विधानसभा में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सिंह ने जनता के बीच महापंचायत का आयोजन किया जिसमें उन्होंने जनता की बात को सुनते हुए अपनी रणनीति तय की। इस महापंचायत में मनीष ने जिस तरह से भीड़ एकत्रित की उससे साफ जाहिर है कि मनीष ने अपनी शक्ति बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाई है।

क्या कहना है मनीष सिंह का?
मनीष का कहना है कि उनको उम्मीदवार से कोई परेशानी नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री ने जैसा पार्टी को बनाना चाहा उस तरह नहीं हो पाया। 'पार्टी में कुछ ऐसे नेता भरे गए हैं जो पार्टी में टिकट बेचने और भ्रष्टाचार करने का काम करते हैं। इन लोगों के प्रति मेरी लड़ाई है, पार्टी से नहीं।' मनीष ने बताया कि वह पार्टी को दो दिन का समय दे रहे हैं अगर पार्टी ध्यान नहीं देती तो वह रोहनिया से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
क्या है बीजेपी के लिए रोहनिया सीट पर परेशानी?
गौरतलब है कि मनीष पिछले दिनों बीजेपी के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा पर आरोप लगा रहे थे कि उन्होंने उनसे टिकट के बदले पैसों की मांग की थी। हालांकि बीजेपी की स्थानीय इकाई ने मनीष के इस बात से इंकार किया था।












Click it and Unblock the Notifications