भाजपा ने 2019 लोकसभा चुनाव जीतने के लिए बनाया यह मास्टर प्लान

नई दिल्ली। भाजपा ने अपने मिशन 2019 की शुरुआत कर दी है। 2019 के आम चुनाव से पहले भाजपा युवा में अपनी जगह बनाने के लिए वाराणसी में विशाल युवा सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। भाजपा ने इस कार्यक्रम का नाम 'युवा उद्घोष' दिया है। कार्यक्रम को पीएम नरेंद्र मोदी , भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 20 जनवरी को 'युवा उद्घोष' आयोजन से इस मिशन का आगाज करेंगे। पीएम मोदी को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। पीएमओ को पत्र भेजा गया है ताकि पीएम के आगमन की तिथि तय हो सके।

उन युवाओं पर नजर जो 2019 में हो रहे हैं 18 साल के

उन युवाओं पर नजर जो 2019 में हो रहे हैं 18 साल के

भाजपा के इस बार प्लान में वो दो करोड़ वोटर शामिल हैं जो साल 2000 में पैदा हुए हैं और 2019 में पहली बार वोट डालेंगे। युवा मतदाताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए बीजेपी ने मिशन 2019 के तहत युवाओं के जरिए ही दांव खेलने का प्लान तैयार किया है। इसके तहत हर बूथ-दस यूथ का फार्मूला पूरे देश में लागू किया जा रहा है। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द की जयंती है।

 24 हजार युवकों की टोलियां बनायी जा रहीं हैं

24 हजार युवकों की टोलियां बनायी जा रहीं हैं

कार्यक्रम के तहत संगठन के कार्यकर्ताओं के अलावा बनारस के सभी 1776 बूथ पर दस-दस युवाओं की टोलियां तैनाती की जा रही है। यह वे युवा हैं जो अभी तक भाजपा के सीधे तौर पर नहीं जुड़े हुए थे। इन सभी का डिजिटल माध्यम से पंजीकरण कराया जा रहा है। बनारस के संसदीय क्षेत्र के पांच विधानसभाओं में करीब 24 हजार युवकों की टोलियां बनायी जा रहीं हैं। उन्हें सीधे पीएम मोदी और अमित शाह से जुड़ने का मौका मिलेगा।

एप जरिए चलेगा ये युवा कैंपेन

एप जरिए चलेगा ये युवा कैंपेन

बनारस लोकसभा क्षेत्र के शहर उत्तरी, दक्षिणी, कैंटोमेंट, रोहनियां एवं सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में 1682 बूथ हैं। हरेक बूथ पर दस युवाओं को भीम, पेटीएम ऐप से जोड़ा जा रहा है। युवा उद्घोष कार्यक्रम में उसी कार्यकर्ता को शामिल होने का मौका मिलेगा जो ऑनलाइन आवेदन करेंगे। इसके लिए ऐप के जरिए बीस रुपए की रसीद जमा करनी होगी। इस कार्यक्रम को बीजेपी ऐप की मदद से पूरा करेगी, जिसे 18 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसका नाम 'मिलैनियम वोटर कंपेन' है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+