यूपी: ट्रक में घुसी बाइक, तीन दोस्तों की मौत

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दोनों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

Bike collided with truck 3 died in Unnao

हादसा बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में नागेश्वर मंदिर के पास गुरुवार की देर शाम को हुआ है। यहां सरांय पतौली मजरा तकिया निवासी किशन का पुत्र करन (14) चचेरे भाई सतेंद्र (12) पुत्र राकेश व शाहनूर (11) पुत्र नूरहसन शारदा नहर में नहाने के लिए बांगरमऊ लखनऊ मार्ग पर स्थित चौधरीखेड़ा शारदा पुल जा रहे थे। रास्ते में कुरसठ निवासी उनके दो साथी हबीब (17) पुत्र मसरूर और मुईन (16) पुत्र मेहंदी हसन मिल गए वह दोनों भी बाइक पर थे। पांचों दोंस्तों के बीच बात हुई और दो बाइक पर सभी दोस्त नहर में नहाने के लिए चल दिए।

पांचों दोस्त आपस में मस्ती करते हुए एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में बाइक तेज रफ्तार से दौड़ा रहे थे। एक बाइक सतेंद्र दूसरी हबीब चला रहा था। चौधरीखेड़ा नहर पुल से थोड़ा पहले नागेश्वर मंदिर के पास अचानक सामने से ट्रक आता देख सतेंद्र और हबीब हड़बड़ा गए जिससे बाइक बेकाबू होकर टकरा गई। टकराने के बाद एक बाइक ट्रक में घुस गई जबकि दूसरी दूर जा गिरी। ट्रक के नीचे घुसी बाइक में सवार करन व शाहनूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सतेंद्र को गंभीर हालत में सफीपुर सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान ही उसकी भी मौत हो गई। परिजनों ने बताया मृतक सतेंद्र और करन चचेरे भाई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+