कॉमेडियन मुश्ताक खान के किडनैपर बिजनौर पुलिस ने दबोचे, बताया इनके अगले टारगेट पर कौन एक्टर था?
Bijnor News: कॉमेडियन और फिल्मी कलाकार मुश्ताक खान अपहरण मामले बिजनौर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मुश्ताक अपहरण केस का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि इवेंट कराने के नाम पर मुश्ताक खान को मुंबई से यूपी बुलाया गया था। इसके बाद अपहरण कर्ताओं ने उनका किडनैप कर लिया। इतना ही नहीं, किडनैपरों के निशाने पर अगल नंबर एक्टर शक्ति कपूर था।
मुश्ताक अपहरण मामले में बिजनौर पुलिस ने सार्थक चौधरी, सबीउद्दीन उर्फ सैबी, अजीम और शशांक कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस मामले में गैंग लीडर लवी उर्फ सुशांत, आकाश, शिवा, अर्जुन, अंकित और शुभम अभी फरार चल रहे है। जिनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। इस गैंग का मुख्य आरोपी लवी पाल है, जिसे पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

कैसे रची गई थी पूरी साजिश?
पुलिस पूछताछ में सार्थक चौधरी ने बताया कि वह नगर पालिका का पूर्व सभासद था। कुछ वर्षो पहले उसकी दोस्ती लवी से हो गई थी। लवी ने उसे बताया था कि वह मुंबई के कई अभिनेताओं को जनता है। लवी ने उसे यह भी बताया था कि अभिनेता लोग पैसे देने के बाद अपनी बदनामी की डर से पुलिस में कोई शिकायत नहीं करते हैं।
अपहरण का फिर कुछ यूं तैयार किया प्लान
लवी और सार्थक दोनों ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर अभिनेताओं के अपहरण का प्यान बनाया। इस प्लान के तहत उन्होंने मुश्ताक मौहम्मद खान के इवेंट मैनेजर से संपर्क किया। मेरठ में सम्मानिक करने की बात कही। इसके लिए 25 हजार रुपए एडवांस पेमेंट और मुंबई से दिल्ली फ्लाइट का टिकट दिया।
फिर यूं बदलने लगे गाडियां
20 नवंबर को मुश्ताक खान दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गए। लवी ने अभिनेता मु्श्ताक खान से राहुल सैनी बनकर बात की और कैब से एक्टर को लेकर अक्षरधाम मंदिर के पास पहुंचे। इसके बाद एक्टर मुश्ताक को स्कॉर्पियों में बैठा लिया। उस वक्त तक एक्टर मुश्ताक को यह बात समझ नहीं आई थी कि उनका अपहरण हो चुका है।
इसके बाद मुश्ताक को एक अन्य गाड़ी में बैठा दिया गया, कि यह गाड़ी मेरठ जाएगी। कुछ दूर जाने के बाद गाड़ी में दो अन्य लोग भी बैठ गए, जिन्होंने मुश्ताक खान लवी के फ्लैट में ले गए। इसके बाद अपरहरण कर्ताओं ने एक्टर मुश्ताक से उनका बैग, फोन, पर्स लूट लिया और जबरन बैंक एकाउंट की डिटेल व पासवर्ड आदि भी ले लिए।
मौका पाकर भाग निकले मुश्ताक खान
पुलिस की मानें तो एक्टर मुश्ताक खान वहां से मौका पाकर भाग निकले और सीधे मुंबई चल गए। इस दौरान अपहरण कर्ताओं ने मोबाइल और यूपीआई के माध्यम से मुजफ्फरनगर जनसेवा केंद्र से करीब 2 लाख 20 हजार रुएप निकाल लिए। इतना ही नहीं, उन्होंने अलग-अलग दुकानों से 25,250 और 25,400 रुपए भी निकाले।
शक्ति कपूर के अपहरण की भी साजिश
पुलिस के मुताबिक, लवी ने इवेंट के नाम पर एक्टर शक्ति कपूर से भी बात की थी। उन्होंने एक इवेंट के लिए 5 लाख रुपए मांगे थे। लेकिन, टोकन मनी ज्यादा होने के कारण एक्टर शक्ति कपूर को उन्होंने इन्वाइट नहीं किया। पुलिस के अनुसार, इन अपहरण कर्ताओं द्वारा अन्य अभिनेताओं को भी अपहरण करने का प्लान बनाया जा रहा था, उनसे फिरौती वसूल करने की प्लानिंग थी। फिलहाल पुलिस ने अपहरण कर्ताओं को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications