Bijnor News: 10 साल से घर में काम कर रही नौकरानी ने की गंदी हरकत, CCTV में खुली शर्मनाक सच्चाई
Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बिजनौर जनपद में एक व्यापारी के परिवार में रहने वाली नौकरानी ने ऐसी हरकत की है जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी।
बिजनौर के नगीना कस्बे के एक व्यापारी के यहां करीब 10 वर्षों से काम करने वाली महिला नौकरानी द्वारा रसोई में रखे हुए बर्तनों के ऊपर पेशाब छिड़क दिया गया। व्यापारी के परिवार को शक होने के बाद सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया था।

व्यापारी के घर पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई। परिवार वालों का कहना है कि नौकरानी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि घर में सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया गया है। जिसके चलते वह भी सड़क ऐसा कृत्य करते पकड़ी गई।
फुटेज देख कर घर वालों के उड़े होश
सीसीटीवी फुटेज में सामने आया दृश्य हैरान करने वाला है। दिखाई दे रहा है कि दोपहर के समय महिला काम के दौरान रसोई में पहुंची। इस दौरान उसने गिलास में पेशाब किया और फिर पेशाब को आसपास रखे बर्तनों पर छिड़क दिया।
परिवार ने फुटेज देखने के बाद सच्चाई सार्वजनिक करने का फैसला किया। घर के एक सदस्य ने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और इस पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।
महिला को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
शाम को जब महिला फिर से काम करने पहुंची तो परिवार के लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। बाद में पुलिस को बुलाकर उसे थाने भिजवा दिया गया। पूछताछ में महिला ने अपनी करतूत स्वीकार कर ली, पर कारण स्पष्ट नहीं कर पाई।
पुलिस का कहना है कि महिला ने गलती मान ली, लेकिन उसने यह क्यों किया इसका जवाब उसके पास नहीं था। फिलहाल अधिकारियों ने उससे पूछताछ कर प्रारंभिक कार्रवाई पूरी कर ली है।
शांतिभंग में की गई कार्रवाई
इधर, पीड़ित परिवार ने अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। ऐसे में पुलिस ने शांतिभंग के तहत चालान कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि परिवार तहरीर देगा तो आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
फिलहाल सीसीटीवी में कैद हुई यह घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मामले को लेकर कुछ लोगों द्वारा महिला नौकरानी रखने से पहले सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात लिखी जा रही है। फिलहाल इस खबर की जनपद में खूब चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications